अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) पर निशाना साधा है। मधुबनी में छह लोगों की हत्या की घटना को लेकर उन्होंने सरकार को घेरा है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री पर भड़ास निकाली है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा है कि ऐ चच्चा…!, बहीरा हो का, या अन्धरा हो? दिन’द’हाड़े बिहार में नरसं’हार हो गया और आप कुच्छो बोलते नहीं…। गूंगा हो का….।
गैंग ऑफ वासेपुर फिल्म का डायलॉग है गूंगी हो का…
गैंग ऑफ वासेपुर सिनेमा में अभिनेता मनोज वाजपेयी (Film actor Manoj Vajpayee) के डायलॉग को उन्होंने अपने अंदाज में पोस्ट किया है। इधर उनके छोटे भाई और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री को घेरा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि मधुबनी ह’त्याकां’ड प्रदेश में फैले मंगलराज की छोटी सी झांकी है। तेजस्वी का कहना है कि होली के दिन मधुबनी नरसंहार में पांच लोगों की ह’त्या कर दी गई। उसी दिन जहरीली शराब से 22 लोगों की मौ’त हो गई। लेकिन मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी नहीं है
मछली मा’रने के वि’वाद में हुई मधुबनी में ‘ह’त्या
मालूम हो कि मधुबनी में मछली मा’रने के विवा’द में हुई हत्या की घटना से बवाल मचा है। राज्य सरकार के मंत्री नीरज सिंह ने घटना को नरसंहार करार देते हुए पुलिस को निकम्मा तक कह दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस में कुछ निकम्मे लेागों की वजह से ऐसी घट’नाएं हो रही हैं। इस मामले में एक भी दो’षी को बख्’शा नहीं जाएगा। भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। इधर नवादा में शराब से लोगों की मौत को लेकर भी विपक्षी पार्टियां सरकार पर लगातार शब्दबाण चला रही हैं। नवादा में जहरीली शराब ने 16 लोगों की जान ले ली है।









Comment here