BIHARBreaking NewsSTATE

वैशाली के युवक का अजीबोगरीब कारनामा, दांतों से ट्रक खींचकर लोगों को किया अचंभित

VAISHALI : जिले में आज एक युवक ने अपने शारीरिक क्षमता का परिचय दिया. मामला हाजीपुर सदर अनुमंडल क्षेत्र के रामाशीष चौक का है. जहां एक युवक ने अपने दांतो से ट्रक खींच कर नया कीर्तिमान बनाने का एक नमूना पेश किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद थे. 
जिन्होंने दांत से ट्रक खीचने के प्रदर्शन को देख कर युवक की प्रशंसा की. इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित राजद विधायक मुकेश शर्मा दांत से ट्रक खींच कर प्रदर्शन करने वाले वाली युवक रंजन कुमार की खुलकर तारीफ की और कहा कि रंजन कुमार ने  अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है. 

ऐसे में उन्होंने उसकी खुलकर तारीफ करते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया. वहीं रंजन कुमार ने भी लोगों से मिले प्रोत्साहन पर प्रसन्नता जाहिर की. उन्होंने कहा की अभी दांत से 110 किलो वजन उठा सकता हूँ. आज जिले का नाम रौशन किया है. मौका मिला तो राज्य और देश का नाम रौशन करने का प्रयास करूँगा.  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.