देहरादून. इस वक्त उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) की त’बीयत बि’गड़ गई है. वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. रावत को एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली लाया जाएगा, जहां उनको AIIMS में भर्ती कराया जाएगा. हालांकि पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि हरीश रावत की तबीयत ठीक है. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें दिल्ली AIIMS लाया जा रहा है.
दरअसल बुधवार को पूर्व सीएम हरीश रावत के परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इस बात की जानकरी रावत ने खुद ट्वीटर पर दी थी. उन्होंने लिखा, ‘ मैंने अपना, अपनी पत्नी, बेटी, सुमित रावत और पूरन रावत का टेस्ट करवाया था. हम सभी लोग संक्रमित मिले हैं. बता दें कि हाल ही में हरीश रावत कोरोना की पहली डोज लगवाई थी.
बु’खार कम नहीं होने की वजह से किया रेफर
बता दें कि पूर्व सीएम हरीश रावत को गुरुवार की सुबह कुछ जांचों के लिए दून अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया है. अब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा है.









Leave a Reply