BankBreaking News

इस तरह के SMS कॉल से रहें सावधान, SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को किया अलर्ट

नई दिल्ली. देश में लगातार बैंकिंग फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं. आजकल धोखाधड़ी करने वाले फ्रॉड करने के नए-नए तरीके अपनाकर ग्राहक को अपने जाल में फंसा रहे हैं. इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India-SBI) अपने ग्राहकों को अ’लर्ट करता रहता है. इस क्रम में बैंक ने एक ट्वीट जारी कर अपने करोड़ों ग्राहकों से अलर्ट रहने की अपील की है. साथ इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के तरीके भी बताएं हैं.

SBI ने ट्वीट करके दी जानकारी

SBI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करके बताया है कि ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग सुविधा और डेबिट कार्ड सुविधा को एक्टिवेट करने के लिए किसी भी SMS, ऐप या मोबाइल नंबर पर अपने पर्सनल डिटेल, आधार नंबर और ई-केवाइसी डिटेल शेयर ना करें. SBI ने बताया है कि ग्राहकों को बैंक से जुड़ी किसी भी सेवा का जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर या फिर बेवसाइट का इस्तेमाल करना चाहिए.

बैंक ने कहा कि फ्रॉड ग्राहकों को फेक ई मेल्स, SMS, लिंक भेजे जा रहे हैं. इस तरह के भ्रामक और फर्जी संदेश के बहकावे में न आएं. इस तरह की घटना होने पर तुरंत बैंक और लोकल पुलिस को सूचित करें.

टोल फ्री नंबर पर करें फोन
एसबीआई ने कस्टमर्स केयर का नंबर भी जारी किया है. किसी भी जानकारी के लिए कस्टमर केयर नंबर्स 1800-11-2211, 1800-425-3800 या 080-26599990 पर संपर्क कर बैंक से जुड़ी कोई भी जानकारी ले सकते हैं.


बैंकिंग सर्विस के लिए आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल करें
SBI ऑनलाइन बैंकिंग की सर्विस इस्तेमाल करने वाले ग्राहक बैंक के आधिकारिक पोर्टल के जरिए बैंकिंग सर्विस का लाभ ले सकते हैं. SBI ने बताया है कि आधिकारिक पोर्टल के जरिए ही किसी भी बैंकिंग सेवाओं का लाभ लें. ऐसा नहीं करने पर आप बैंकिंग फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं.

साइबर क्राइम पोर्टल पर कैसे दर्ज कराएं​ शिकायत
इस दूसरे विकल्प के जरिए शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको अपने राज्य का नाम, लॉगिन आईडी, मोबाइल नंबर और OTP डालना होगा. अगर आप नए यूजर हैं तो आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर सबसे पहले खुद को रजिस्टर करना होगा. नए यूजर के तौर पर भी रजिस्टर कराने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर देना होगा. जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा. ओटीपी भरने के बाद सबमिट करने पर रजिस्ट्रेशन का काम पूरा हो जाएगा. इसके बाद आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. यह काम महज कुछ मिनटों में ही पूरा हो जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.