BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार दिवस पर CM ने दी बधाई, बोलें- बिहार को गौरवशाली इतिहास तक पहुंचाना है

PATNA : आज 22 मार्च और आज ही के दिन सन 1912 में संयुक्त प्रांत से अलग होकर बिहार, राज्य के रूप में स्वतंत्र अस्तित्व में आया था. आज बिहार दिवस के मौके पर सीएम नीतीश ने बिहारवासियों को संबोधित किया. 

कोरोना के दूसरी लहर को देखते हुए कोई बड़ा कार्यक्रम का आयोजन नहीं कया था.  VC के जरिए बिहार दिवस के मौके पर CM नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को संबोधित किया.

ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि बिहार में शिक्षा का विकास किया जा रहा है, प्रदेश को गौरवशाली इतिहास तक पहुंचाना है.इससे बिहार के साथ-साथ देश का भी विकास होगा. सीएम ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा चिज है जिससे हमारा राज्य का विकास होगा. लड़कियों की शिक्षा को लेकर बहुत काम किया जा रहा है और हम चाहते हैं कि हमारी बेटियां ज्यादा से ज्यादा पढ़े और आगे बढ़ें. 

 सीएम ने स्वास्थ्य विभाग पर भी बोलते हुए कहा कि सभी के स्वास्थ्य पर सरकार ध्यान दे रही है.कई अस्पतालों का निर्माण कराया जा रहा है. लोगों को लोक सेवा अधिकार के तहत सर्टिफिकेट और जानकारी मिल रही है. 

‘जल-जीवन-हरियाली’ थीम के साथ इस बार बिहार दिवस पर ज्ञान भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सीएम ने अपने संबोधन में जल जिवन हरियाली पर जोर देते हुए कहा कि जल बेहद जरुरी है. हमे इसका संरक्षण करना चाहिए. क्योंकि जल है तो जिवन है. तीनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.