BIHARBreaking NewsPATNASTATE

RJD का पोस्टर वॉर, सीएम नीतीश को बताया धृतराष्ट्र

PATNA: बिहार की राजनीति में एक बार फिर से पोस्टर वॉर की एंट्री हो गई है. राजद की तरफ से एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम रेणु देवी पर हम’ला बोलते हुए उन्हें धृतराष्ट्र बताया गया है. 

यह पोस्टर युवा राजद के तरफ से लगाया गया है. इस पोस्टर में बिहार में बढ़ते क्रा’इम को दिखाते हुए सरकार को घेर’ने की कोशिश की गई है. राज्य में बढ़ते क्राइम, बेरोजगारी, कृषि कानून सहित तमाम मुद्दों को इस पोस्टर में दिखाया गया है.

पोस्टर में लिखा गया है कि ‘आइए घृतराष्ट्र रुपी बिहार में आपका स्वागत है.इसमें चारो तरफ मुद्दों को दर्शाया गया है और बीच में सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम का फोटो लगाया गया है. दोनों के आंखों पर पट्टी लगी है और उन्हें धृतराष्ट्र बताया गया है. 

बता दें कि 23 मार्च को  आरजेडी के तरफ से विधानसभा का घेराव है. इसे लेकर ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाहन पर युवा राजद पूरी तरह से सक्रिय हैं और लगातार पोस्टर के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.