Breaking NewsUTTARAKHAND

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

देहरादून. कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. डॉक्‍टरों की सलाह के बाद उन्‍होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. सीएम तीरथ सिंह रावत ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उत्‍तराखंड के सीएम ने लिखा, ‘मेरी कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं ठीक हूं और मुझे कोई परे:शानी नहीं है. डॉक्‍टर्स की निगरानी में मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए हैं, कृपया सावधान हो जाएं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.