BIHARBreaking NewsSTATE

सम्पूर्ण वैश्य सेना का एक दिवसीय पदाधिकारी सम्मलेन, समाज की सुख-दुः’ख में साथ देने का लिया प्रण

राजधानी पटना के सरिस्ताबाद इलाके में रविवार को सम्पूर्ण वैश्य सेना के तत्वाधान में एक दिवसीय पदाधिकारी सम्मलेन का आयोजन किया गया. जिसमे वैश्य समाज के 56 जाती और 119 उपजाति के लोगो को एक प्लेटफार्म पर लाने का निर्णय लिया गया. मौके पर मौजूद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि शेखर जयसवाल ने कहा कि समाज की एकजुटता ही हमारे मंच के गठन का मूल उद्देश्य है, और इसी को ध्यान में रखते हुए हमने फैसला किया है कि छोटे-छोटे टुकड़े मे बंटे इस समाज को हम एकजुट करेंगे.

इस दौरान संगठन अध्यक्ष ने वैश्य समाज पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर भी प्रकाश डाला. शशि शेखर जयसवाल ने कहा कि, ‘बीतें दिनों हमारे समाज के पवन कुमार गुप्ता जो पेशे खाद्य व्यवसायी थे. उनकी हत्या कर दी गई. ये एक मामला नहीं है. समाज पर अत्याचार के अनेको उदहारण है. और इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए हम सबने पदाधिकारी सम्मलेन बुलाया है. अगर समाज पर अत्याचार नहीं रुका तो हम आंदोलन के लिए सड़क का रुख करेंगे.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.