नई दिल्ली. अगर आप स्मार्टफोन (Smartphone) और अन्य गैजेट्स खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है. ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart) और पेटीएम माॅल (Paytm Mall) पर होली सेल चल रही है. इस सेल में स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की खरीद पर कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है. Flipkart और Paytm Mall पर यह सेल 20 मार्च से शुरू हो चुकी है. वहीं, Amazon India पर इस सेल का आयोजन 25 मार्च से लेकर 29 मार्च के बीच किया जाएगा. आइए जानते हैं Saleके बारे में डिटेल्स में…
अमेजन Holi Sale:
Amazon पर होली स्पेशल सेल का आयोजन 25 मार्च से लेकर 29 मार्च के बीच चलेगा. इस सेल में आप 40 प्रतिशत तक के डिस्काउंट पर स्मार्टफोन खरीद सकेंगे.ई-कॉमर्स कंपनी के इस सेल में Apple, Samsung, Redmi, Lenovo, OPPO जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन को सस्ते में खरीद सकते हैं. HDFC, SBI समेत कई लीडिंग बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI आदि का भी लाभ मिलेगा.
फ्लिपकार्ट Holi Sale:
Flipkart पर होली सेल 20 मार्च से शुरू है. इस सेल में आपको स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक इक्वीपमेंट्स पर भारी डिस्काउंट मिलेगा. इस सेल में Apple iPhone SE को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे. वहीं, Apple iPhone 11 को 46,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा सकता है. इसके अलावा POCO X3 की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है. इन सभी प्रोडक्ट्स को HDFC Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदने पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा.
Paytm Mall Holi Sale:
Paytm Mall होली स्पेशल सेल 20 मार्च से लेकर 29 मार्च के बीच चलेगी. इस सेल में आपको Apple iPhones, iPad, Samsung, Vivo, OPPO के स्मार्टफोन की खरीदारी पर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट और 5,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा. इसके अलावा इन ब्रांड्स के स्मार्टफोन खरीदने पर 9,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा. इसके अलावा प्रोडक्ट्स में Panasonic, Wahl, Philips जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स की खरीद पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI का लाभ मिलेगा.









Leave a Reply