BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

जमीन वि’वाद में व्यवसायी की पी’ट पी’टकर ह’त्या, घ’टना के विरो’ध में सड़क पर उतरे ग्रामीण

बिहार के समस्तीपुर में भूमि विवा’द में एक व्यवसायी की पी’ट-पीट”कर ह”’त्या कर दी गई। घट’ना जिले के पटोरी बाजार के अंबेडकर चौक पर शुक्रवार की देर रात की है। इस घट’ना के बाद पटोरी बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई तथा व्यवसायी एवं आम लोगों ने शहर के अंबेडकर चौक, कवि चौक, सिनेमा चौक, चंदन चौक को जाम कर आ’गजनी की। 

इस घ’टना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में आ’क्रोश फू’ट गया और कई स्थानों पर लोगों ने पुलिस को बंधक बनाकर उसके वि’रुद्ध ना’रेबाजी की। इस घट’ना में पुलिस ने पटोरी बाजार निवासी धीरज कुमार को गि”रफ्तार किया है।

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार पटोरी बाजार के अंबेडकर चौक निवासी शशि शर्मा के छोटे भाई ने अपने हिस्से से अधिक भूमि भाड़ेदार दुकानदार मृ’त्युंजय कुमार सिंह के नाम लिख दिया था। वर्तमान में यह मामला न्यायालय में लंबित है। दुकानदार द्वारा कब्जे में रखी गई अतिरिक्त जमीन को खाली कराने के लिए द’बाव दिया जा रहा था। शुक्रवार को दुकानदार ने 20 -25 लोगों को एकत्र कर लिया। इसके बाद देर रात घर के बाहर से सीढ़ी लगाकर घर में जबरन घु’सकर घर के मालिक शशि शर्मा (65) की पी”ट-पी’टकर ह’त्या कर दी। 

इस दौरान शशि के छोटे भाई गुड्डू कुमार शर्मा को भी गंभीर रूप से ज’ख्मी कर दिया। गं’भीर रूप से घाय’ल गुड्डू को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में भर्ती कराया गया है। उपद्रवियों ने शशि की ह’त्या के बाद उसे पहली मंजिल से जमीन पर फें’क दिया। इस दौरान बाजार में पहरेदारी कर रहे नेपाली ने घ’टना की सूचना पुलिस को दी। लोगों का आ’रोप है कि पुलिस ने इस मामले में संलिप्त लोगों की गि’रफ्तार करने के बजाय आनन-फानन में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमा’र्टम के लिए भेजने में अपनी रुचि  दिखायी। इस घट’ना को लेकर आक्रोशित लोगों ने  शनिवार की सुबह से सड़क जामकर बाजार बंद कर दिया और विरोध में सड़क पर कई जगह पर आगजनी की। खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.