BIHARBreaking NewsSTATE

कोरोना रिटर्न्स : सबसे ज्यादा प्र’भावित राज्यों का हाल, जानें कहां-क्या है पा’बंदी

नई दिल्ली. भारत में कोरोना मामलों (Corona Cases) की संख्या अब चिं’ताजनक स्थिति में पहुंचती जा रही है. बीते 24 घंटे के दौरान देश में 39,726 मामले सामने आए हैं. कई राज्यों ने कोरोना प्रतिबंधों (Restrictions) को सख्त करने का फैसला किया है. सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र (Maharashtra) की है. राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं करेंगे तो भविष्य में स’ख्ती बरती जा सकती है और लॉकडाउन एक विकल्प हो सकता है. देश में बीते तीन महीने के दौरान सबसे ज्यादा केस सामने आने लगे हैं. ये भी चिंता जाहिर की जा रही है कि क्या एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है?

अगर लॉकडाउन की बात करें तो देश के कई हिस्सों में इसकी शुरुआत की भी जा चुकी है. सबसे पहले महाराष्ट्र ने अपने यहां कुछ जिलों में तेजी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन का फैसला किया. राज्य में अलग-अलग तरह के प्रतिबं’ध लगाए गए हैं. कहीं लॉकडाउन है तो कहीं पर नाइट क’र्फ्यू. इसके अलावा मुंबई में पुलिस लोगों से कोरोना नियम तोड़ने पर जुर्माना भी वसूल कर रही है. पुलिस को सख्त हिदायत दी गई है कि लोगों की अनर्गल आ’वाजाही पर रोक लगाई जाए.

क्या है पंजाब की हालत

उधर पंजाब में भी कई जिलों में नाइट कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गई है. राज्य में एक दिन पहले कोरोना के 2 हजार मामले सामने आए हैं. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के 22 जिलों में नाइट कर्फ्यू की अवधि को 2 घंटे और बढ़ा दिया है. पंजाब सरकार ने बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को देखते हुए स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है. महामारी से बुरी तरह प्रभावित 11 जिलों में कड़ी पाबंदियों की घोषणा की गई है. सरकार ने प्रभावित जिलों में सामाजिक समारोह पर रोक लगा दी है.

गुजरात में लगे प्रतिबंध

इसके अलावा गुजरात में भी कोरोना वायरस दोबारा तेजी से पैर पसार रहा है. गुरुवार को गुजरात में लगातार दूसरे दिन 1100 से ज्यादा कोविड-19 के मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को गुजरात में 1276 नए मरीज मिले, जो इस साल की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. कोरोना मामलों को देखते हुए सरकार अलर्ट हो गई है. इसके साथ ही अहमदाबाद और सूरत में नाइट कर्फ्यू को और सख्त कर दिया है. अहमदाबाद और सूरत में अब रात 10 की जगह 9 बजे से ही नाइट कर्फ्यू लागू होगा, जो अगले दिन सुबह 6 बजे तक रहेगा. सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि अहमदाबाद में नाइट कर्फ्यू के साथ ही वीकेंड पर सिनेमा हॉल और मॉल बंद रहेंगे.

मध्य प्रदेश के जिलों में लॉकडाउन का फैसला

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. 21 मार्च यानी रविवार को राजधानी भोपाल सहित इंदौर और जबलपुर में लॉकडाउन रहेगा. इन तीनों शहरों में 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे. कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई आपात बैठक में ये फैसला लिया गया.

कर्नाटक और केरल में भी सख्त किए गए नियम

कर्नाटक और केरल में भी बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकारों ने नियम सख्त कर दिए हैं. केरल में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं. इस वजह से सरकार की तरफ से कोरोना नियमों के पालन की और ज्यादा सख्त ताकीद की गई है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.