बिहार के मुजफ्फरपुर में एसटीएफ और एसएसबी के संयुक्त ऑ’परेशन में शुक्रवार की देर रात मीनापुर के हजरतपुर से हार्डकोर न’क्सली सुरेश दास उर्फ जयंत को पक’ड़ा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरेश मोतीपुर थाने में न’क्सली कां’ड में नामजद होने के बाद दूसरे प्रदेश में छि’पकर रह रहा था। वह वहीं से न’क्सली गतिविधियों में शामिल होकर लेवी मांगने आदि कार्यों को अंजाम देता था।
एसएसबी को गुप्त सूचना मिली कि वह हजरतपुर स्थित गांव आया है। देर रात गांव में छापेमारी कर सुरेश को पकड़ लिया गया। फिलहाल उससे मोतीपुर थाने पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उससे पूछताछ के आधार पर आगे की छापेमा”री की तैयारी में पुलिस टीम जुटी है।
सुरेश के खि’लाफ मोतीपुर थाना में 28 दिसंबर 2019 को मोतीपुर थानेदार के बयान पर केस दर्ज किया गया था। इसमे सुरेश दास के अलावा पुलिस ने मोतिहारी मधुबन के रामप्रवेश बैठा, लालबाबू सहनी उर्फ भास्कर, रोहित सहनी समेत 17 अन्य न’क्सलियों को नामजद किया था।
28 दिसंबर 2019 को एसएसबी की टीम ने मोतीपुर पुलिस के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के रसुलगंज में विकास रजक को पकड़ा था। वहां से लोकसभा 2019 के ब’हिष्कार को लेकर न’क्सली पर्चा भी मिला था। ह’थियार भी बरामद किया गया था।









Leave a Reply