BIHARBreaking NewsSTATE

RJD के स्टार प्रचारक छोटे लालू के साथ मा’रपी’ट, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा आ’रोप

बिहार में कृष्ण कुमार उर्फ छोटे लालू के साथ मा’रपी’ट का मामला सामने आया है. यह शख्स राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मिमिक्री कर चुनाव प्रचार करता था. जानकारी के मुताबिक स्टार प्रचारक RJD नेता पर हमला किया गया है, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए हैं. फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कृष्ण कुमार ने BJP समर्थको पर जा’नलेवा ह’मला करने का आ’रोप लगाया है. अस्पताल में इलाज करा रहे छोटे लालू के नाम से मशहूर कृष्ण कुमार ने पुलिस को दिए बयान में यह बात कही है.  

सवाल उठ रहा है कि क्या बंगाल के चुनाव की सियासी तपिश, अब बिहार पहुंच गई है? TMC और BJP के बीच लगातार सियासी झड़प की खबरें आती रही हैं. इस बीच बिहार में RJD के स्टार प्रचारक छोटे लालू पर BJP समर्थको द्वारा मारपीट का आरोप, इस बात की तरफ ही इशारा करता है.      कृष्णा यादव, फिलहाल अस्पताल के ICU बेड पर हैं. उनके हाथो में प्लास्टर लगे हैं. ‘आजतक’ से बात करते हुए छोटे लालू ने कहा कि हम पहले भी RJD प्रचारक रहे हैं. अभी बंगाल में हमें RJD का स्टार प्रचारक बनाया गया था. सोमवार को हमें बंगाल जाना था. कृष्णा यादव उर्फ़ छोटा लालू शनिवार रात करीब 9 बजे सोनपुर के राहरदियारा में एक कार्यक्रम के बाद पटना जा रहे थे. रास्ते में एक स्कॉर्पियो से कुछ लोग बाहर निकले और फिर मारने लगे. स्कॉर्पियो पर BJP का झंडा लगा हुआ था.    मारपीट में छोटे लालू के हाथ में चोट आई, जिसके बाद उनके हाथ पर प्लास्टर चढ़ाना पड़ा है. घायल छोटे लालू ने आरोप लगाया है कि सोनपुर हरिहरनाथ मंदिर के पास BJP के झंडे लगे गाड़ी से कुछ लोग आये और मारपीट करने लगे.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.