BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी यादव के लिए अपना खेत बेचेंगे JDU नेता!

पटना. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा में नीतीश कुमार के खिलाफ गातार हमला बोल रहे हैं लेकिन JDU के प्रवक्ता निखिल मंडल उनके लिए ही अपना खेत बेचने की तैयारी कर रहे हैं. खेत बेचकर जो पैसे मिलेंगे, उससे जो भी खरीदें, वो भी पूरा का पूरा तेजस्वी यादव को ही दे देंगे. आपकी इच्छा भी ये जानने की होगी कि निखिल मंडल खेत बेचकर क्या ख़रीदने वाले है? इसका खुलासा निखिल ने ही किया. निखिल अपने खेत बेचकर तेजस्वी यादव के लिए संस्कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं.

दरअसल, तेजस्वी यादव विधानसभा के कार्रवाई के दौरान मंत्री प्रमोद कुमार सहित कई और मंत्रियों के साथ साथ नीतीश कुमार पर भी जुबानी हमला बोल रहे हैं. JDU प्रवक्ता निखिल मंडल ने भी तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी, आदर, सत्कार, संस्कार, बड़ों का सम्मान ये सब जानते ही नहीं है. वह हर विधायक को आरजेडी का विधायक ना समझें. संस्कार बाजार में मिलते तो मैं अपना खेत बेचकर भी आपको खरीद देता.

जाहिर है, JDU और बीजेपी अब खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर तेजस्वी यादव के लहजे में ही पलटवार कर रहे हैं. JDU प्रवक्ता अजय आलोक ने हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को यह भाषा संस्कारो में ही मिली है.

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने भी पलटवार करते हुए कहा कि JDU के लोग कुछ भी बोले लेकिन तेजस्वी यादव जिन सवालों और आरोपों को उठा रहे हैं, उसका जवाब किसी के पास है ही नहीं. नेता प्रतिपक्ष बिना सबूत कोई सवाल नही करते हैं लेकिन उनके सवालों से बचने के लिए सत्ताधारी दल इस तरह का नाटक कर रहा है. नेता प्रतिपक्ष अपने दायित्वों का निर्वहन ऐसे ही मज़बूती से करते रहेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.