BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : जाप सुप्रीमो पप्पू यादव का दावा, मंत्री रामसूरत राय के भाई को बचा रही सरकार

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने रविवार को मड़वन निवासी सुनील राम के पुत्र मृतक सुजीत के स्वजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मृ’तक के स्वजनों को भरोसा दिलाया कि पार्टी पी’डि़त परिवार के साथ है व अंतिम सांस तक पीडि़त को न्याय के लिए लड़ती रहेगी। उन्होंने सरकार से मृ’तक के स्वजनों को सरकारी नौकरी व 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। आरोपितों को स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलाने के लिए पुलिस अधिकारियों से बात की। मौके पर उन्होंने मृ’तक की मां पूजा देवी को रोजगार करने के लिए 25 हजार की आॢ’थक सहायता दी।

पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सुजीत के स्वजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि सता और विपक्ष दोनों मिलकर बिहार में श’राब बेचवा रहे हैं। इसमें मंत्री, एमएलए और पुलिस वाले भी शामिल हैं। इससे सबसे ज्यादा क्षति महादलित को हो रही है। सरकार ने इनके बच्चे को शिक्षा व नौकरी देने की बजाए डिलीवरी ब्यॉय बना दिया। मड़वन के मामले में कहा कि दलितों की आवाज दबाने के लिए प्रशासन ने मिलीभगत कर स्वजनों के अलावा आसपास के महादलितों पर केस करवा दिया। बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय के मामले में कहा कि मुख्यमंत्री को सब जानकारी है। प्रशासन मंत्री के भाई को बचाने में जुटा है। इसके ल‍िए तरह तरह के उपाय क‍िए जा रहे हैं। पुल‍िस पर दबाव बनाए जा रहे हैं।मौके पर जाप नेता रानू नीलम शंकर, अजय यादव, रवींद्र राम आदि मौजूद थे। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.