Breaking NewsMAHARASHTRASTATE

COVID-19 in India: कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में मिले 25 हजार से ज्‍यादा केस, 161 की मौ’त

नई दिल्‍ली. देश में कोविड-19 (COVID-19 in India) संक्रमण के हालात एक बार फिर बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं. कोरोना (Coronavirus) संक्रमित मरीजों की संख्‍या हर दिन रिकॉ”र्ड तो’ड़ रही है. देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 25 हजार से ज्‍यादा नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना सं’क्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ 13 लाख 59 हजार 48 हो गई है. पिछले 24 घंटे में कारोना वायरस संक्रमण के 25,320 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 161 लोगों की मौ’त हुई है. यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि पिछले साल 20 दिसंबर के बाद पहली बार एक दिन में इतने अधिक नए केस मिले हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 9 लाख 89 हजार 897 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 2 लाख 10 हजार 544 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में हुई मौ’तों के बाद देश में मृ’तकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 58 हजार 607 हो गई है. आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 8,64,368 कोरोना जांच की गई है.

Corona, Coronavirus, Covid-19, Ministry of Health, Maharashtra, Delhi, Gujarat
कोरोना संक्रमण के राज्यवार आंकड़े


महाराष्‍ट्र्र एक बार फिर कोरोना से सबसे ज्‍यादा प्रभावित दिखाई दे रहा है. महराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,602 नए मामले सामने आए जबकि 88 लोगों की मौ’त हो गई. नए मामले सामने आने के बाद राज्‍य में अब कोरोना मरीजों की संख्‍या 22,97,793 हो गई है.  राज्‍य में अभी भी 1,19,771 एक्टिव केस हैं. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्र’मण के 1,153 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्र’मितों की संख्या बढ़कर 2,74,283 हो गई.


गुजरात में कोरोना के 775 नए मामले सामने आए
गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 775 नए मामले सामने आए, जिससे सं’क्रमितों की कुल संख्या 2,77,397 पर पहुंच गई. इस महमा’री के दो मरीजों की जान चली गई जबकि 579 मरीजों ने इस संक्र’मण को मात दी. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक राज्य में अबतक कोविड-19 के 4,422 मरीजों की जान जा चुकी है जबकि 2,68,775 रोगी ठीक हुए है. स्वस्थ हुए मरीज अबतक के संक्र’मितों का 96.89 प्रतिशत है.

पंजाब में बढ़ें कोरोना केस, 22 की मौ’त
पंजाब में शनिवार को कोरोना वायरस संक्र’मण के 1,515 नए मामले सामने आने के बाद सं’क्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,96,263 हो गई. इसके अलावा संक्रमण के चलते 22 रोगियों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड-19 से राज्य में अब तक 6,052 लोगों की मौ’त हो चुकी है. उपचाराधीन रो’गियों की संख्या शनिवार को बढ़कर 10,916 हो गई जो शुक्रवार को 10,452 थी. वहीं, चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्र’मण के 144 नए मामले सामने आने के बाद संक्र’मितों की कुल संख्या 22,976 हो गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.