BIHARBreaking NewsHAJIPURSTATE

बिहार पुलिस की बड़ी का’र्रवाई, हाजीपुर में ट्रक से ज’ब्त की 1 करोड़ रुपये की श’राब

होली पर्व पर खपाने को लेकर बिहार के वैशाली जिले में मंगाई गई श’राब की एक बड़ी खेप को औद्योगिक थाना पुलिस ने पक’ड़ लिया है। पुलिस ने शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह 12 घंटे के भी दो ट्रक श’राब पासवान चौक के नजदीक स्थित दो स्थानों से ब’रामद की है। 

दोनों ट्रकों में करीब एक करोड़ रुपये की के होने का अनुमान है। एक ट्रक को पुलिस ने शुक्रवार की रात में ही पकड़ा जबकि दूसरे ट्रक को शनिवार की दोपहर प’कड़ा गया, यहां से पुलिस ने एक आ’रोपित को भी गि’रफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों का’र्रवाई एनएच -19 के किनारे पासवानचौक और जढ़ुआ के बीच की है। 

इस संबंध में औद्योगिक थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ंने बताया कि शराब लदे ट्रकों और त’स्करों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार नजर रख रही है। खासकर दूसरे राज्यों के रजिस्ट्रेशन वाले ट्रकों के ऊपर पुलिस की विशेष रूप से नजर है। इसी रणनीति के तहत शुक्रवार की रात में अनामिका होटल के सामने एक यूपी नंबर की छह चक्का ट्रक को संदिग्ध रूप से देखा गया। पुलिस टीम जब ट्रक के पास पहुंची तो ट्रक में कोई नहीं था। जिसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई, तो इसमें भारी मात्रा में श’राब के कार्टन बरामद किए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिनती के बाद कुल 485 कार्टन श’राब ब’रामद किया गया। हालांकि इस कार्रवाई में किसी की गि’रफ्तारी नहीं हो पाई है। 

वहीं दूसरी कार्रवाई शनिवार के दिन की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष पुलिस गाड़ी पर और थाना के एसआई सुरेश साह बाइक से चल रहे थे। इसी दौरान इंडियन पब्लिक स्कूल के सामने सड़क किनारे एक राजस्थान नंबर का ट्रक खड़ा मिला। बाइक से ट्रक के बगल से गुजरे एसआई को शराब की गंध मिली। शक होने के बाद उन्होंने साथ में चल रहे थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने जब ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में धान की भूसी में छिपाकर रखा श’राब का कार्टन बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने ट्रक पर से एक आ’रोपी को भी दबोच लिया। ट्रक पूरी तरह से तिरपाल से ढका हुआ था। ड्राईवर ट्रक की चाभी लेकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को किसी तरह से टोचन करवाया और थाने पर लेकर गए। 

श’राब की पूरी गिनती के बाद होगी प्राथमिकी 
थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक से बरामद श’राब की गिनती की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रक में 450 कार्टन शराब छिपाकर रखा गया था। गिरफ्तार आरोपित का नाम निर्मल सिंह है, जो पंजाब का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को बरामद ट्रक से बरामद श’राब की गिनती के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आ’रोपित को जे’ल भेजने की का’र्रवाई की जा रही है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.