Breaking NewsSTATE

गलती से भेज दिया नॉनवेज पिज्‍जा, महिला ने अमेरिकी कंपनी से मांगा 1 करोड़ रुपये का ह’र्जाना

नई दिल्‍ली. अमेरिकी पिज्‍जा कंपनी (American pizza company) को गलत डिलीवरी करना इस कदर भारी पड़ गया कि महिला ने कंपनी पर एक करोड़ रुपये का ह’र्जाना (Compensation) ठोक दिया. दरअसल महिला ने वेज पिज्‍जा (veg pizza) का ऑर्डर दिया था लेकिन उसे गलती से नॉनवेज पिज्‍जा (Non-Veg Pizza) का ऑर्डर चला गया. इस बात से महिला इस कदर नाराज हुई कि अमेरिकी कंपनी के खि’लाफ उपभोक्‍ता फोरम (Consumer Forum) का दरवाजा ख’टखटा दिया. महिला ने कंपनी से अब 1 करोड़ रुपये हर्जाना मांगा है.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की दीपाली त्यागी ने 21 मार्च 2019 को घर पर एक अमेरिकी पिज्जा रेस्‍तरां से वेज पिज्‍जा का ऑर्डर दिया था. गड़बड़ी कहां हुई पर कंपनी की ओर से उनके घर पर जो पिज्‍जा भेजा गया वह नॉनवेज निकला. दीपाली ने इसे लेकर उपभोक्ता फोरम में केस दायर किया है. दीपाली का कहना है कि वह पारिवारिक व धार्मिक मान्यताओं, अपनी पसंद व अपने अंत:करण से विशुद्ध शाकाहारी हैं.

दीपाली ने बताया कि साल 2019 में उन्‍होंने ये ऑर्डर होली के दिन दिया था. उन्‍होंने कहा कि होली के खास मौके पर पिज्‍जा कंपनी ने जो हरकत की है उसके कारण उनकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है. उन्‍होंने कहा कि होली के दिन जब हम सभी होली के बाद पिज्‍जा खाने बैठे तो पहली बाइट लेते ही हमें पता चल गया कि ये नॉनवेज पिज्‍जा है. उन्‍होंने मशरूम को ध्‍यान में रखते हुए पिज्‍जा का ऑर्डर दिया था लेकिन जो पिज्‍जा भेजा गया उसमें मांस के टुकड़े थे.

धार्मिक भावना को पहुंचाई ठेस

महिला के वकील फरहत वारसी ने उपभोक्‍ता फोरम में शिकायत करते हुए कहा कि उनकी मुवक्किल ने पिज्‍जा कंपनी को इस बारे में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन कंपनी ने इस मामले में काफी हल्‍के में लिया. 26 मार्च 2019 को कंपनी के एक मैनेजर ने उन्हें कॉल किया और पूरे परिवार के लिए मुफ्त में वेज पिज्जा भेजने की पेशकश की. इस पर पीड़िता ने कहा कि यह कोई साधारण केस नहीं है, हमारी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई गई है. मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.