BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : पंजाब नेशनल बैंक ने लाडली योजना के अंतर्गत 6 छात्राओं को लिया गोद

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभ संध्या पर पंजाब नेशनल बैंक की बेला औद्योगिक क्षेत्र की शाखा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पीएनबी लाडली योजना के अंतर्गत चैपमैन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीयकृत श्रीराधाकृष्ण केडिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं आदर्श मध्य विद्यालय, सरैयागंज से कुल 6 छात्राओं को गोद लिया तथा कक्षा 10वीं तक उनके शिक्षा ग्रहण में आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर मुज़फ्फरपुर जिला के जिला परियोजना पदाधिकारी श्री अमरेन्द्र पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। साथ ही इस कार्यक्रम में मंडल प्रमुख श्री अभिजित सिन्हा, उप मंडल प्रमुख श्री अनिल कुमार, मुख्य प्रबंधक श्री अरुण कुमार झा, जिला समन्वयक अधिकारी श्री उत्तम कुमार एवं शाखा प्रबंधक श्री राजीव रंजन मौजूद थे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.