Repoted by Deepak
Darbhanga। व्यवसायियों ने स्वत स्फूर्त बंद रखी दुकानें बढ़ते अपराध पर की जमकर ना’रेबाजी करते हुए शहरी सुरक्षा व्यवस्था को बताया फेल कहा- ब’दमाश का नाम बताने पर भी नहीं होती कार्रवाई। नगर थाना की पुलिस पर अप’राध नियंत्रण की दिशा में मजबूत का’र्रवाई नहीं करने का आ’रोप। शहर के मशरफ बाजार में हुई लूट के बाद मारवाड़ी स्कूल रोड में बद’माशों को पक’ड़ने के दौरान सोमवार की रात हुई हिम्मती फल व्यवसायी दीपू साह की ह’त्या के बाद बुधवार को शहर के व्यवसायियों का गु’स्सा भ’ड़क गया। नाराज व्यवसा’यियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। बुधवार की सुबह सड़क पर उतरे व्यवसायियों ने शहर के दरभंगा टावर, लहेरियासराय में सड़क पर आ’गजनी कर उ’ग्र प्रदर्श’न किया। बि’गड़ती कानून व्यवस्था के लिए सरकार को ज’मकर कोसा। ज’मकर नारे’बाजी की।
व्यवसायियों ने ‘निक्कमी सरकार इस्तीफा दो, व्यवसायी दीपू को शहीद का दर्जा दो, अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो, व्यवसायी के स्वजनों को मुआवजा मिले’ जैसे गगनभेदी नारों से पूरे शहर को गुंजायमान रखा। व्यवसायियों ने बाइक जुलूस निकाल शहर भ्रमण कर अपने दर्द से लोगों को अवगत कराया। व्यवसायियों ने दरभंगा बंद और कारणों को रेखांकित करती तख्ती अपने साथ रखी थी। बंद के दौरान लाखों का व्यवसाय प्रभावित हुआ। हालांकि इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को लोगों ने प्रभावित नहीं किया।
व्यवसायियों ने बंद को ऐतिहासिक करार दिया। कहा- अब अपराध जिस तरह से बेलगाम होता जा रहा है आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने कहा कि घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। थाने की व्यवस्था ठीक नहीं है। जिस स्थान पर दीपू की हत्या हुई है। वहां एक महीने पहले लाखों की चोरी हुई। थाना को बदमाश का नाम भी बताया गया। लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो व्यवसायियों के मन में भय कायम होता जाएगा।
संस्था के प्रधान सचिव सुशील कुमार जैन ने कहा कि दीपू कुमार को सरकार वीरता पुरस्कार दे। स्वजनों को आर्थिक सहायता के तौर पर दस लाख रुपये मिले। एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके। बंद ऐतिहासिक है। यदि सरकार समय रहते हमारी मांगों पर विचार नहीं करती तो आंदोलन तेज होगा।
यह है घटनाक्रम
बता दें कि सोमवार की रात बाइक सवार बद’माशों ने मशरफ बाजार से शिवाजीनगर लौट रहे व्यवसायी नारायण गामी व विमल गामी को लूट लिया। भागने के दौरान विरोध होता उनके झोले को थोड़ी दूर आगे फेंक दिया। इस बीच अपने घर शिवाजीनगर से टावर चौक स्थित दुकान पर भोजन लेकर विश्राम के लिए जा रहे फल व्यवसायी दीपू साह ने एक बदमाश को धर दबोचा। अभी दीपू संभलता कि बदमाश ने उसके सिर पर निशाना लगाते हुए आंख में गोली मार दी। वह वहीं गिर गया। इसके बाद बदमाश भागे और मारवाड़ी स्कूल रोड में प्रवेश कर गए। इतने में दौड़ी भीड़ ने दीपू को खून से सना देख बदमाशों का पीछा किया। उनमें से एक दबोचा गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। इलाज के दौरान डीएमसीएच में दम तोड़ दिया। घटना के बाद से शहर में जबरदस्त आक्रोश है।







Leave a Reply