Breaking NewsKERALA

केरल में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झ’टका, वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

तिरुवनंतपुरम. केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Election) से पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है. वरिष्ठ नेता पीसी चाको (PC Chacko) ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को भेज दिया है. उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि पार्टी में अब जरा भी लोकतंत्र नहीं बचा है. खास बात है कि 140 सीटों वाले राज्य में चुनाव के लिए 6 अप्रैल को मतदान होगा.

चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस को राज्य में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. चार बार के लोकसभा सांसद पीसी चाको ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी की गतिविधियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने हम फैसले की घोषणा के लिए दोपहर 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी. उन्होंने शिकायत की थी कि उम्मीदवारों के चयन में लापरवाही हुई थी और यह आवंटन समूह के आधार पर किया गया था.

पार्टी से नाराज चाको ने कहा ‘कांग्रेस ने लोकतंत्र नहीं बचा है। राज्य कांग्रेस कमेटी के साथ उम्मीदवारों की सूची को लेकर चर्चा नहीं की गई। मैंन सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।’ खास बात है कि चाको ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा ‘केरल में कांग्रेसी होना बहुत मुश्किल है। अग आप कांग्रेस में किसी समूह से हैं, तो ही जी सकते हैं। कांग्रेस का नेतृत्व बहुत सक्रिय नहीं है।’

पूर्व लोकसभा सदस्य ने उम्मीद जताई है कि उनका इस्तीफा पार्टी के लिए आंख खोलने का काम करेगा। उन्होंने कहा ‘मैं केरल कांग्रेस के काम से नाखुश हूं। कांग्रेस दिन-ब-दिन कमजोर होती जा रही है। अगर मेरे इस्तीफे से पार्टी की आंख खुलती है, तो मुझे लगेगा कि मेरा इस्तीफा मकसद में कामयाब रहा।’ उन्होंने कहा है कि वे लंबे समय से पार्टी छोड़ने के बारे में सोच रहे थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.