BIHARBreaking NewsPATNASTATE

तीन स्टील सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण पूरा, जनवरी तक चालू हो जायेगा गांधी सेतु का पूर्वी लेन

महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन को तोड़ने का काम बेहद तेज गति से चल रहा है. गत 3.5 महीने में इसके 23 स्पैन के फुटपाथ को पूरी तरह हटा दिया गया है. इनमें से 16 स्पैन को पूरी तरह तोड़ दिया गया है और उनके पियर हेड को भी हटा दिया गया है.

इसके साथ ही तीन स्पैन पर स्टील सुपरस्ट्रक्चर चढ़़ाने का काम भी पूरा हो गया है. और कुछ पिलर पर यह जारी है. बाकी अन्य 22 स्पैन को भी चरणबद्ध ढंग से तोड़ने का काम जल्द ही शुरू होगा. हाजीपुर सिरे पर पुल के पूर्वी लेन के अपार्टमेंट पाइल का निर्माण भी पूरा हो गया है.

गांधी सेतु को तोड़ कर बनाने के लिए चार साल का समय निर्धारित किया गया था. इसमें से पश्चिमी लेन को तोड़ कर बनाने के लिए 2.5 साल और पूर्वी लेने को तोड़ कर बनाने के लिए 1.5 साल निर्धारित किया गया था.

पश्चिमी लेन को तोड़ कर बनाने में एक साल अधिक लग जाने की वजह से पूर्वी लेने को डेढ़ की जगह एक साल में ही बनाने का लक्ष्य रखा गया. लेकिन काम शुरू होने से पहले ही भीषण जाम लगने की वजह से पूर्वी लेन को वाहनों के आने-जाने के लिए दुबारा चालू करना पड़ा जिससे लगभग तीन महीने काम बाधित रहा.

तेज गति से हो रहा निर्माण

15 नवंबर को इसका निर्माण शुरू हुआ. गांधी सेतु पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता वीरेंद्र कुमार की मानें तो जिस गति से अभी पुल का निर्माण चल रहा है, अगले साल 18 जनवरी तक यह पूरा हो जायेगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.