श्रीगंगानगर. अनूपगढ़ में भारत-पाक की अंतरराष्ट्रीय सीमा (Indo-Pak international border) की कैलाश चौकी पर आज BSF ने पाकिस्तान घुसपै’ठिया को ढे’र कर दिया. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने ये कार्रवाई की है. अनूपगढ में भारत-पाक बोर्डर की कैलाश चौकी पर घुसपै’ठ कर रहे एक पाकिस्तानी घुस’पैठिए को मा’र गि’राया. घ’टना BOP से 500 मीटर दूर पिल्लर नम्बर 368/1 के पास की है. BSF और स्थानीय पुलिस द्वारा क्षेत्र में सर्च ऑ’परेशन जारी है. पाक घुस’पैठिये के श’व से पाक करेंसी के 10 रुपए मिले हैं.
जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की कैलाश चौकी पर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश करने पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गोली मार दी, जिससे वह वहीं पर ढेर हो गया. दरअसल कल शाम करीब साढे सात बजे कैलाश चौकी पर तैनात BSF जवानों द्वारा पिल्लर नम्बर 368/1 के पास BS बाड के पास पाकिस्तानी घुसपैठिये की ह’लचल देखी.
इस पर BSF जवानों द्वारा उसे ल’लकारा गया और सरेंडर करने की चे’तावनी दी गई, लेकिन घुसपैठि’या वापस पाकिस्तान की तरफ भागने लगा. इस पर BSF जवा’नों ने फा’यरिंग शुरू कर दी और पाकिस्तानी घुस’पैठिये को मौके पर ही ढेर कर दिया. घ’टना के बाद से ही रात भर BSF और पुलिस का सर्च ऑ’परेशन जारी रहा.







Leave a Reply