BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

चमकी को ध’मकी! डीएम प्रणव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ के काफिले को किया रवाना, जत्थे में शामिल हैं 25 गाड़ियां

मुजफ्फरपुर : चमकी बुखार के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. शनिवार को जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर चमकी को ध’मकी बैनर के तहत 25 जागरूकता रथ की गाड़ियों को रवाना किया. इसके माध्यम से हर प्रखंड के गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. ताकि लोगों को च’मकी बु’खार के बारे में जानकारी मिल सके.

जागरूकता रथ के माध्यम से गांव के लोगों को चमकी बुखा’र के लक्षण से लेकर उसके कारण और निवारण तक की जानकारी दी जाएगी. ऐसे में समय लोग क्या करें, क्या न करें, इसके बारे में भी उन्हें बताया जाएगा. इस दौरान जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि चमकी बुखार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अल’र्ट है. चमकी को पूरी तरीके से भगाना बहुत जरूरी है. इसके खात्मे के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को अभियान के तहत जागरूक किया जाएगा.

बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से पहले से ही तरह-तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसी क्रम में नुक्कड़ नाटक की गाड़ियों को रवाना किया गया था. और आज जागरूकता रथ के काफिले को रवाना किया गया. बता दें कि इस वर्ष भी चमकी बु’खार ने द’स्तक दे दी है. हालांकि यह सुकून की बात है कि अब तक एक ही मामला सामने आया है. वह बच्चा भी एसकेएमसीएच से ठीक होकर घर जा चुका है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.