केवडिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार सुबह गुजरात में केवडिया पहुंचे जहां वह सैन्य कमांडरों (Army Commanders) के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करेंगे. शीर्ष सैन्य कमांडरों की बैठक ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ (Statue of Unity) के निकट हो रही है. अधिकारियों के अनुसार अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री केवडिया के लिये रवाना हुये. केवडिया प्रदेश की राजधानी से करीब 200 किलोमीटर दूर है.
उन्होंने बताया कि प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एवं उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की. प्रधानमंत्री सशस्त्र बलों के शीर्ष कमांडरों के तीन दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे. सममेलन की शुरूआत गुरुवार को हुयी थी. उन्होंने बताया कि सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को यहां पहुंचे थे.







Comment here