Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

राखी सावंत की बायोपिक बनाना चाहते हैं जावेद अख्तर, ‘ड्रामा क्वीन’ के दावे पर लगाई मुहर

मुंबईः बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत (Rakhi Sawant) हमेशा ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. शो के दौरान राखी की खूब चर्चा रही. फिर चाहे अभिनव शुक्ला संग उनकी फ्लर्टिंग हो या फिर जूली का भूत, राखी ने हर तरह से अपने फैंस का मनोरंजन किया. राखी सावंत की हर एक्टिविटी पर उनके फैंस की नजर बनी रहती है. अब हाल ही में उन्होंने दावा किया था कि मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) उनकी बायोपिक बनाना चाहते हैं. पहले तो राखी के इस दावे को लेकर लोग हैरान थे, लेकिन अब जावेद अख्तर ने खुद राखी के दावे को सही करार दिया है.

राखी सावंत के दावे को सच बताते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि वह सच में राखी सावंत की बायोपिक बनाना चाहते हैं. जावेद अख्तर राखी सावंत की जिंदगी पर स्क्रिप्ट लिखना चाहते हैं और उन पर फिल्म बनाने की ख्वाहिश भी रखते हैं. जावेद अख्तर ने SpoltboyE से बात करते हुए राखी सावंत के दावे पर बात करते हुए कहा- ‘यह सच है कि मैं उसकी जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहता हूं. कुछ चार-पांच साल पहले हम एक ही फ्लाइट में सफर कर रहे थे. तब उसने मुझे अपने बचपन के बारे में बताया था और तब मैंने सोचा था कि मैं एक दिन उसकी जिंदगी पर एक स्क्रिप्ट जरूर लिखूंगा.’

दरअसल, हाल ही में राखी सावंत ने India TV.com से बात करते हुए दावा किया था कि गीतकार और लेखक जावेद अख्तर उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहते हैं. उन्होंने हाल ही में एक्ट्रेस को फोन भी किया था और एक मीटिंग फिक्स करने की भी बात कही थी. जिसमें वह उनकी बायोपिक पर चर्चा करेंगे.

राखी सावंत ने कहा- ‘करीब एक साल पहले मुझे जावेद अख्तर जी की तरफ से मुझे कॉल आया था. उन्होंने कहा कि वह मेरी बायोपिक बनाना चाहते हैं और एक मीटिंग फिक्स करने की बात भी कही थी. लेकिन, उसके बाद मैं उनसे नहीं मिल सकी. वह मुझ पर बायोपिक बनाना चाहते हैं, लेकिन मेरी जिंदगी बहुत की कॉन्ट्रोवर्सियल रही है और मुझे नहीं पता कि देश के लोग यह देखना चाहेंगे या नहीं.’

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.