Breaking NewsNational

विदाई में इतना रोई दुल्हन कि आ गया हार्ट अटै’क, मौके पर हुई मौ’त

ओडिशा के सोनपुर (Sonepur) में शादी (Marriage) की खुशियां उस समय मा’तम में तब्‍दील हो गईं जब विदाई के दौरान ही दुल्‍हन (Bride) की मौ’त हो गई. अपनी विदाई के दौरान दुल्‍हन इतना रोई की उसे दिल का दौरा पड़ गया और उसकी मौके पर ही मौ’त हो गई.

मामला ओडिशा के सोनपुर का है. सोनपुर के जुलांडा गांव के मुरली साहू की बेटी रोजी की शादी बलांगीर जिले के टेटलगांव निवासी बिसीकेसन के साथ तय हुई थी. गुरुवार को बारात आई और रात में दोनों की शादी हो गई. सुबह के समय जब विदाई का समय आया तो रोजी अपने घरवालों से विदा होने के समय रोने लगी. विदाई के दौरान दुल्‍हन इतना रोई की वह बेहो’श हो गई और जमीन पर गिर पड़ी. वहां मौजूद लोगों ने रोजी के चेहरे पर पानी का छिड़’काव किया और हाथों की मालिश कर उसे होश में लाने की कोशिश की लेकिन रोजी होश में आई ही नहीं. इसके बाद रोजी को तुरंत डूंगुरिपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने दिल का दौरा पड़ने के कारण उसे मृ’त घोषित कर दिया. घ’टना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्‍टमा”र्टम के बाद श’व को परिजनों को सौंप दिया. रोजी की मौत की खबर सुनकर गांव के लोग काफी हैरान हैं. गांव के लोगों ने बताया कि कुछ महीने पहले ही रोजी के पिता की मौ’त हुई थी, जिसके बाद से वह काफी दु’खी रहा करती थी. रोजी के मामा और घर के अन्‍य सदस्‍यों ने मिलकर ही इस रिश्‍ते को कराया था. गांव में रोजी की मौ’त की खबर से मा’तम का म’हौल है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.