Breaking NewsHARYANA

हरियाणा के करनाल में कोरोना वि’स्फोट, एक स्कूल के 54 छात्र मिले सं’क्रमित, बना कंटेनमेंट जोन

दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के करनाल (Karnal) जिले के एक स्कूल हॉस्टल (Sainik School Hostel) में 54 लड़के कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम स्कूल पहुंच गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा हॉस्टल को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है. इस बात की जानकारी करनाल के सिविल सर्जन योगेश कुमार शर्मा ने दी है.

एडीटीवी पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक ये हॉस्टल सैनिक स्कूल का है. इतनी बड़ी संख्या में कोरोना केस मिलने के बाद प्रशासन में हड़’कंप मच गया है. रिपोर्ट के मुताबिक जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि सोमवार को हॉस्टल के तीन लड़के कोरोना पॉजिटिव मिले थे. इसके बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 390 स्टूडेंट्स की जांच कराई गई थी. इनमें से 54 स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव निकले हैं.

हरियाणा में फिर बढ़ रहे हैं कोरोना मामले
इससे पहले रविवार को खबर आई थी कि हरियाणा के पांच जिलों में कोरोना मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं. सोमवार को राज्य में कोरोना के 174 मामले सामने आए थे. हालांकि पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है. गौरतलब है कि इस वक्त देश के कुछ राज्यों एक बार फिर से कोरोना केस बढ़ रहे हैं. इनमें महाराष्ट्र और केरल अव्वल हैं. पंजाब में भी मामले बढ़े हैं.

इस बीच 1 मार्च से देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण भी शुरू किया जा चुका है. सरकार अब 60 से अधिक उम्र के सभी लोगों का वैक्सीनेशन करवाएगी. 45 वर्ष से अधिक उम्र के वो लोग भी वैक्सीनेशन करवा सकते हैं जिनमें पहले से कोई बीमारी मौजूद हो. वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए दो वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. इनमें से एक सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड है तो दूसरी भारत बायोटेक-आईसीएमआर द्वारा विकसित कोवैक्सीन है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.