BIHARBreaking NewsSTATE

घोड़े का मनाया जन्मदिन, 50 पाउंड का केक का’टा, मेहमानों ने वेज और नॉन वेज व्यंजनों का उठाया लुत्फ

बिहार के सहरसा जिले में पशुओं के प्रति प्रेम का अनोखा नजारा सोमवार की रात देखने को मिला। इंसानों को जन्मदिन मनाते देखने वाले शहरवासियों को भारी चकाचौंध के बीच एक घोड़े का जन्मदिन समारोह को देखने का मौका मिला। 

शहर के पंचवटी चौक के समीप समाजसेवी युवक गोलू यादव ने अपने घोड़े चेतक का दूसरा जन्मदिन बड़े हीं धूमधाम से मनाया। मौके पर आकर्षक सजावट की गई थी। लोगों की भारी भीड़ के बीच 50 पाउंड का केक काटा गया। हैप्पी बर्थडे का गाना गाकर लोगों ने चेतक को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी भी की गयी। बुलाए गये सैकडों मेहमानों के लिए शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भोजन की व्यवस्था की गई है। 

गोलू ने बताया कि चेतक (घोड़ा) जब 6 महीने का था तो मां का दूध छुड़ाकर इसे अपने पास लेकर आ गया। इसको एक बच्चे की तरह दूध देना और चना, जौ, बाजरे का हलवा खिलाकर पाला गया। इसका स्थान हमारे परिवार में एक जानवर की तरह नहीं बल्कि अभिन्न सदस्य की तरह है। बहरहाल घोड़े के इस जन्मदिन समारोह की चर्चा पूरे शहर में है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.