BIHARBreaking NewsSTATE

विकास दिवस के रूप में मना CM का बर्थ डे:बिहार के मानचित्र पर ‘नीतीश’ लिखवाकर बनवाया केक, पार्टी दफ्तर में खूब दिखा उत्साह

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिवस है। JDU इसे विकास दिवस के रूप में मना रहा है। पटना स्थित पार्टी दफ्तर में बिहार के मानचित्र पर ‘नीतीश’ लिखवाकर केक बनवाया गया था। केक काटकर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में गरीबों के बीच खाने-पीने के सामान के साथ किताब-पेंसिल भी बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने महावीर मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मुख्यमंत्री के लिए लंबी आयु की कामना की।

RCP ने 70 पाउंड का केक काटा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन के मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह ने अपने पैतृक गांव अस्थावां के मुस्तफापुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 70 पाउंड का केक काट कर खुशी मनाई। जदयू कार्यकर्ता बिहार भर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस को विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं।

बिहारशरीफ से 5 मंजिला केक लाया
पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिहारशरीफ से 5 मंजिला केक लाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP के साथ केक काट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया। RCP ने कहा कि पूरे बिहार में पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मना रही है, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद इस दिवस की शुरुआत की गई है। नीतीश कुमार जन-जन के नेता हैं। उन्होंने न्याय के साथ विकास किया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.