BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : गायघाट में CM नीतीश का मनाया 70वां जन्मदिन, JDU नेताओं ने के’क काट कर दी शुभकामनाएं

दीपक कुमार ।गायघाट

गायघाट। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर गायघाट में भी जदयू नेताओ ने बधाई दी है।युवा नेता प्रभात किरण ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी शुभकानाएं उनके साथ है। वे यशस्वी हो और हमेशा आगे बढ़ें यही कामना करता हूं।उनहोंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी जनता को साथ लेकर सबका साथ-सबका विश्वास के सिद्धांत पर जनहित में कार्य करते रहें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी उनमें अग्रणी हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ।आपको बता दें कि गायघाट प्रखंड जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू सहनी की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वां जन्मदिन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गायघाट विधानसभा प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के मामले में देश की अग्रिम पंक्ति में खडा है।
संबोधित करते हुए युवा नेता प्रभात किरण ने कहा कि नीतीश कुमार समाजवाद के सजग प्रहरी हैं। उन्होंने जेपी, लोहिया और कर्पूरी के सपनों को सरकार के कार्यक्रमों से जोडकर पूरा करने का काम किया है। विकसित और समृद्ध बिहार का सपना आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूर्ण हुआ है। इस अवसर पर उपस्थित अन्य नेताओं में शंकर सिंह जिलाध्यक्ष जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ, रंजीत सिंह , मृत्युन्जय सिंह, राम सज्जन राय, राम ललित रत्नाकर , कपिन्द्र पटेल, मो0 नौशाद, भाग्य नारायण बैठा, रंजीत सहनी, राम श्रेष्ठ भगत, प्रमोद चौधरी, माया देवी,जयराम यादव आदि समेत कई लोगो ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.