BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के जिला कार्यालय का उद्घाटन के साथ पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन


मुजफ्फरपुर। चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के जिला कार्यालय का उद्घाटन रविवार को चतुर्भुज नाथ मंदिर में किया गया। सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक, राष्ट्रीय संरक्षक शंभू नाथ चौबे, भुवनेश्वर झा, इंद्रकांत ठाकुर एवं पंडित नवल किशोर मिश्र ने जिला कार्यालय का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इसके बाद आयोजित बैठक में सोसायटी के पदाधिकारियों का मनोनयन के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराया गया।
23 मई 2021 को चाणक्य विद्यापति सोसाइटी द्वारा छठे वर्ष सामूहिक यज्ञोपवीत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बीएमपी -06 दुर्गा मंदिर में आयोजित इस यज्ञोपवीत महोत्सव में 351 बरुओं का यज्ञोपवीत कराने का निर्णय लिया गया है। 23 मई को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के संचालन से पूर्व चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। चतुर्भुज नाथ मंदिर में आयोजित विशेष बैठक में सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने मनोनीत पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिया। मौके पर शंभू नाथ मिश्र को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार झा को जिला अध्यक्ष, सुबोध कुमार झा को जिला सचिव, विमलेश चौधरी को सह सचिव, शंभू झा एवं मनोज कुमार झा को जिला उपाध्यक्ष, राघवेंद्र कुमार मिश्र को कार्यालय प्रभारी एवं देव कांत झा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसी प्रकार विजय कुमार मिश्र को मोतीपुर का अध्यक्ष एवं अभय मिश्र को सचिव बनाया गया। हेमंत कुमार झा को मुरौल प्रखंड अध्यक्ष एवं रवि रंजन झा को प्रखंड सचिव बनाया गया। रितेश पाठक को बंदरा प्रखंड का अध्यक्ष एवं आनंद मोहन झा को सचिव बनाया गया। साथ ही राज रोशन झा को कुढनी प्रखंड का अध्यक्ष एवं डॉ देवेंद्र झा को सचिव बनाया। संरक्षक राम कुमार झा ने सभी से यज्ञोपवीत महोत्सव में जनेऊ कराने के लिए निबंधन तथा सहयोग के लिए आगे बढ़ कर सहयोग करने को कहा। बैठक में संगठन प्रभारी अजयानंद झा, कोषाध्यक्ष पिंकू झा, राष्ट्रीय सचिव पप्पू झा, अभय चौधरी, अशोक झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनमन त्रिवेदी, इन्दकांत झा, मनोज कुमार ठाकुर, रविन्द्र झा, मुन्ना रफी , राकेश कुमार पाण्डेय, कल्पना मिश्र, श्याम तिवारी, बबलू पाठक समेत सोसाइटी के बड़ी संख्या में अधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.