BIHARBreaking NewsCRIMEPATNASTATE

पटना : बेखौ’फ अप’राधियों ने विधानसभा प्रत्याशी पर की फा’यरिंग, अंगरक्षक को लगी गो’ली, बाइक सवार ब’दमाश फ’रार

PATNA: बिल्डर जितेन्द्र कुमार के ऊपर फा’यरिंग और निजी बॉडीगार्ड के घा’यल होने की बात सामने आने पर पटना पुलिस की जांच आगे बढ़ी है। जांच में कई तरह के झोल सामने आ रहे हैं। लिहाजा पुलिस जानलेवा हमले या किसी दूसरे हिडेन एजेंडा समेत अन्य सभी बिंदूओं पर जांच को आगे बढ़ाया है। जानकारी के अनुसार पुलिस जब घट’नास्थल पर गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो किसी ने फा’यरिंग की आवाज सुनने से इनकार कर दिया है। इसके बाद पुलिस का श’क और गहराते जा रहा है। पटना पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पटना एसएसपी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदूओं की जांच कर रही है।  

बॉडीगार्ड के पैर में लगी है गो’‘ली

बता दें, बिल्डर जितेन्द्र कुमार पर अपराधियों ने हम’ला किया। इस दौरान जितेन्द्र तो बच गये लेकिन बॉडी’गार्ड के पैर में गो’ली लगी। घट’ना जक्कनपुर इलाके के रामनगर पोस्टल पार्क के समीप की है जब बिल्डर जितेन्द्र अपने निजी बॉडीगार्ड के साथ गाड़ी में सवार होकर घऱ जा रहे थे। तभी बाईक सवार अपराधियों ने हमला कर दिया। हमले में बॉडी’गार्ड के पैर में गो’ली लगी। जिसके बाद घायल बॉडीगार्ड को अस्पताल में भर्ती किया गया। बिल्डर ने इस संबंध में जक्कनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद जक्कनपुर पुलिस जांच में जुट गई है। जक्कनपुर थाने की पुलिस ने कहा कि पुलिस की जांच में सारी बातें सामने आ जायेंगी।

घट’ना के बाद तरह-तरह की चर्चा 

जानकारी के अनुसार जितेन्द्र कुमार पहले बख्तियारपुर विस क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। पूर्व में उनके पास सरकारी बॉडीगार्ड  था लेकिन बाद में उसे हटा लिया गया। इसके बाद वे निजी अंगरक्षक साथ लेकर चलते हैं।घटना के बाद चर्चा शुरू है कि पूरा खेल सरकारी बॉडीगार्ड लेने को लेकर है। हालांकि घटना की वजह क्या है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। 

पटना पुलिस की जांच आगे बढ़ी

पटना एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान के केस दर्ज किया है और सभी बिंदूओं पर पुलिस जांच कर रही है। जांच में सारी बातें स्पष्ट हो जायेगी। गोली किसने चलाई,घटना की वजह क्या रही? पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.