BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : मुजफ्फरपुर में ज’हरीली श’राब से मौ’त के बाद प्रशासन की खुली नींद, SSP ने कहा- ग्रामीण इलाकों में मुनादी के जरिए चलेगा अभियान

दीपक कुमार ।मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर पुलिस और प्रशासन द्वारा लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें लोगों को माइकिंग करके जानकारी दी जाएगी कि किसी भी जह’रीले पदार्थ या श’राब का से’वन ना करें और सतर्क रहें. बिहार में पूर्ण श’राबबंदी है, लेकिन मुजफ्फरपुर जिले में जहरीली शराब से कईयों की मौत हो गई, जिसके बाद अब पुलिस प्रशासन की नींद खुली तो अब जागरूकता अभियान चलाने और लोगों से सूचना देने की अपील करने की बात हो रही है।

साथ ही कहीं भी अगर अवै’ध श’राब की बिक्री हो रही है या बनाया जा रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दे. सवाल बड़ा गंभीर है कि आखिर पुलिस की तंत्र इतनी कमजोर क्यों हो गई कि सूचना आना बंद हो गया है और आम लोगों का भरोसा पुलिस से उठ चुका है.

आपको याद होगा कि बिहार में कई ऐसे मामले आए हैं, जहां पुलिस पर फंसाने का आरोप लगाया गया था. यह भी एक बहुत बड़ा कारण है. पुलिस के सूचना तंत्र का टूटना अब ऐसे में मुजफ्फरपुर पुलिस प्रशासन की यह मुहिम कहां तक रंग लाएगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन जिले के पुलिस कप्तान ने ही यह बातें कह कर जाहिर कर दिया कि आखिर कहीं ना कहीं से सूचनाओं का आदान-प्रदान में रुकावट आ ही गई है।

अन्यथा, यह जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत नहीं पड़ती जिस तरीके से आमजन का भरोसा सुशासन बाबू की पुलिस पर थी, लेकिन कुछ पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा गलत तरीके का तंत्र का उपयोग कर जेल भेजना और कठोर का’र्रवाई करना भी पुलिस तंत्र का गायब होने का घोतक है.।

पूरे मामले पर पूछे जाने के बाद जिले के एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह अभियान चलाया जाएगा. लोगों को सूचना के साथ माइकिंग करके जानकारी दी जाएगी कि वह किसी भी प्रकार की जहरीली पदार्थ या शराब का सेवन ना करें. अगर कोई ऐसा काम कर रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दें हमारे नंबर हमेशा खुले हुए हैं व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचना दे सकते हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.