BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बाबा नगरी मुजफ्फरपुर का होगा चौमुखी विकास- सुरेश कुमार शर्मा

मुज़फ़्फ़रपुर 28 फ़रवरी 2021,
बाबा नगरी मुज़फ़्फ़रपुर का होगा चौमुखी विकास-सुरेश कुमार शर्मा
—————————————————
मुज़फ़्फ़रपुर की बहुप्रतीक्षित कांवड़ियाँ पथ का निर्माण कार्य तेज़ी में प्रारंभ हो चुका है।
कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता को देखने पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ग़रीब स्थान पहुँचे।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि करोड़ों की राशि से यह बन रहा कांवड़ियाँ पथ भविष्य में कांवड़ियों के लिए सुविधाजनक साबित होगा।दूरदराज़ से आ रहे हैं शिव भक्तों को इस पथ के बन जाने से काफ़ी सुविधा प्रदान होगी।जल जमाव का दंश झेल रहा ग़रीब स्थान का इलाक़ा भी विकसित होगा।
श्री शर्मा ने कहा कि नगर विकास मंत्री रहते हुए हमने जिन योजनाओं पर राशि आवंटित की आज वह योजना मील का पत्थर साबित होगी।ऐसी योजना की प्रगति एवं गुणवत्ता को देखना हम जैसे जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों का कर्तव्य है ।मुज़फ़्फ़रपुर को विकसित करना ही उनका एकमात्र राजनीति का उद्देश्य रहा है जिस उद्देश्य के पूर्ति हेतु वह निरंतर काम करते रहेंगे।
इस आशय की जानकारी पूर्व मंत्री के प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.