मुंगेर संग्रामपुर गौतम कुमार का रिपोर्ट
सम्मान समारोह में क्षेत्र के बुद्धिजीवी समाजसेवी पत्रकार एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति को प्रशस्ति पत्र तथा पुष्प वृक्ष से पंकज कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तारापुर, पूनम सिन्हा पुलिस निरीक्षक तारापुर एवं सर्वजीत कुमार थानाध्यक्ष संग्रामपुर द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्थानीय गायक पंकज पंजियार के गणेश वंदना के साथ किया गया।इस अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्राओं द्वारा स्वागत गान गान से लोगों को आकर्षित किया। वही प्रेसिडेंट क्लब मेमोरियल स्कूल के छात्रों द्वारा देश भक्ति ड्रामा तथा भाव नृत्य देख हर व्यक्ति के आंख में आंसू आ गये। इंडियन कॉरिडोर एकेडमी रामपुर के छात्रों के गाना एवं कविता पाठ भी दर्शकों की काफी तालियां बटोरी। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्नेहा सत्यम अंचलाधिकारी संग्रामपुर, उपेंद्र प्रसाद चिकित्सा पदाधिकारी संग्रामपुर, अमरेंद्र कुमार थानाध्यक्ष तारापुर, कमल किस्कू थानाध्यक्ष हरपुर, मिंटू कुमार सिंह थानाध्यक्ष खरगपुर, मोहम्मद मजहर मकबूल थानाध्यक्ष गंगटा, सहित संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






Leave a Reply