BHAGALPURBIHARBreaking NewsSTATE

जोश में शख्स ने खोया होश, 70 रुपए के Condom के लिए गंवाए 3 लाख रुपए

Bhagalpur: घंटाघर चौंक के पास एक शख्स 70 रुपए का कं’डोम खरीदने के चक्कर में तीन लाख से अधिक रुपए गंवा दिए. जानकारी के अनुसार, घंटाघर के पास एक मेडिकल स्टोर के सामने अपनी स्कूटी खड़ी कर जब वो शख्स स्टोर में कं’डोम खरीदने गया तो चाभी गाड़ी में ही भूल गया. इसी दौरान किसी ने चाभी से स्कूटी की डिक्की खोली और अंदर बैग में रखे तीन लाख से अधिक रुपए निकाल लिए. साथ ही चाभी को डिक्की में ही लगी छोड़ वह फरार हो गया.

एयरफोर्स में तैनात है पी’ड़ित
वहीं, जब वापस वो शख्स आया तो चाभी डिक्की में लगी देख हैरान हो गया. इस दौरान जब डिक्की खोलकर देखा तो रुपए गायब थे. पी’ड़ित ने तुरंत कॉल कर कोतवाली थाने को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, जिस व्यक्ति का रुपया चोरी हुआ है वो खुद को असम में पदस्थापित एयरफोर्स कर्मी बता रहा है. पी’ड़ित बबरगंज थाना क्षेत्र के कमल नगर निवासी हैं.

डिक्की से उड़ाए 3 लाख रुपए
पीड़ित ने कहा कि उसने घंटाघर स्थित पोस्ट ऑफिस से 3 लाख 10 हजार रुपए निकाले. उसे अपनी स्कूटी की डिक्की में रखा और घर की ओर बढ़ गए. रास्ते में घंटाघर के पास ही 40-40 रुपए के दो डाभ खरीदे और उन्हें डिक्की में रखा. उनके अनुसार तब तक डिक्की में रुपए थे. डाभ लेने के बाद थोड़ा आगे आने पर चंदन आर्या फिर महावीर मेडिकल हॉल के पास रुके. यहां से उन्होंने 70 रुपए का कंडोम लिया. इस दौरान स्कूटी की चाबी स्टार्टर में ही लगी छोड़ दी. जितनी देर में वह मेडिकल स्टोर में जाकर वापस लौटे उतनी देर में किसी ने डिक्की पर हाथ साफ कर दिया.

CCTV खंगाल रही पुलिस
इसकी जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. मेडिकल स्टोर में लगे CCTV फुटेज को खंगाला. लेकिन उसमें कुछ हाथ नहीं लगा. डिक्की खुली दिखी लेकिन किसने खोली, क्या निकाला, यह नहीं दिख सका. पुलिस को अब BSNL कैंपस में लगे CCTV कैमरे की फुटेज मिलने का इंतजार है. फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी हुई है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.