BIHARBreaking NewsMUNGERSTATE

सेविका चयन को लेकर मची अ’फरा-त’फरी

गौतम कुमार
बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका चयन में व्यापक तौर पर विभागीय अनियमितता बरतने के आरोप लगाए जा रहे हैं। विदित हो कि संग्रामपुर प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के वार्ड संख्या 13स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 101 एवं झिकुली पंचायत के वार्ड संख्या 14स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 86के रिक्त पड़े सेविका पद के चयन के गुरुवार एवं शुक्रवार को आम सभा आहूत की गई। जिसमें मेधा सूची से हटकर सेविका चयन करने के प्रयास पर आपत्ति जताते हुए हो हंगामा करने लगे। गुरुवार को दुर्गापुर में हंगामा के कारण पर्यवेक्षिका को आमसभा रद्द करना मजबूरी बन गई। जानकारी के अनुसार मेधा सूची में रीना कुमारी प्रथम एवं ब्यूटी कुमारी दूसरे स्थान पर थी। रीना कुमारी के बजाय ब्यूटी कुमारी का चयन करने पर आमसभा में उपस्थित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।जिससे सेविका का चयन बाधित हो गया। वहीं झिकुली पंचायत में कमोवेश यही स्थिति देखने को मिला। हंगामा इतना जबरदस्त था कि पर्यवेक्षिका सोनिका कुमारी को जान बचा कर भागना पड़ा।इस संदर्भ में सोनिका ने बताया कि दोनों स्थानों की आमसभा को स्थगित कर दिया गया है।वरीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन के बाद पुनः आमसभा आयोजित कर सेविका चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.