Breaking NewsMAHARASHTRA

महाराष्ट्र में ड’रा रहा कोरोना, कई जिलों में लॉकडाउन, लगातार तीसरे दिन 8 हजार से ज्यादा केस

नई दिल्ली. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के बढ़ते मामले (Covid Rising Cases) चिंता पैदा कर रहे हैं. तेजी से बढ़ते नए मामलों के मद्देनजर राज्य के कई जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है लेकिन शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के आठ हजार से अधिक मामले सामने आए. बीते 24 घंटे के दौरान महामा’री से 48 और मरीजों की मौ’त हो गई.

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी बताया है कि कोरोना के कुल माम’लों की संख्या अब 21,38,154 हो गई है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 से अब तक 52,041 मरीजों की मौत हो चुकी है. सं’क्रमण के नए मामलों में से 40 प्रतिशत मामले मुंबई, पुणे, नागपुर और अमरावती के हैं. राज्य में अब तक 20,17,303 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 67,608 मरीज उपचाराधीन हैं.

कई जिलों में लॉकडाउन और प्रतिबं’ध
इस बीच यह भी खबर आई है कि राज्य के अकोला जिले में लॉकडाउन 7 दिन बढ़ाकर 8 मार्च तक कर दिया गया है. इसके अलावा नागपुर में सात मार्च तक जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे जबकि प्रमुख बाजार इस अवधि में शनिवार एवं रविवार को नहीं खुलेंगे. बारात घरों को 25 फरवरी से सात मार्च तक इस्तेमाल नहीं करेंगे और राजनीतिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं होगी. अमरावती जिले में भी 22 फरवरी से एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया था.

इसके अलावा पुणे में भी लोगों के घूमने फिरने पर रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक रोक रहेगी. हालांकि, इस दौरान जरूरी कामों से जुड़े लोग आवाजाही कर सकेंगे. जिले में 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है. मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा था कि अगर राज्य में मामले लगातार बढ़ते रहे, तो 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है.

1 मार्च से बदल रहे है कोरोना वैक्सीनेशन के नियम
इस बीच बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन के नियमों में बदलाव किया है. मंत्रालय ने कहा है, ‘एक मार्च से देशव्यापी टीकाकरण का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जा रहा है जिससे कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और पहले से ही किसी अन्य बीमारी से पीड़ित 45 से अधिक उम्र के लोगों को इसमें शामिल किया जा सके.’ सरकार का प्रयास है कि तेजी से वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाकर संक्रमण की चेन तोड़ने के प्रयास को रफ्तार दी जाए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.