BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : पताही में चो’री की नीयत से घर में घुसे युवक को हाथ-पैर बां’धकर पी’टा

सदर थाना के पताही में गुरुवार देर रात घर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को लोगों ने द’बोच लिया। रस्सी से हाथ-पैर बां’धकर पि’टाई कर दी। मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने भीड़ से छु’ड़ाकर उसे हिरा’सत में लिया। पूछताछ के बाद उसे थाने लाया गया। वह नगर थाना के लकड़ीढ़ा’ई का रहने वाला बता रहा है। शुक्रवार को एएसआइ रविशंकर सिंह ने उसके नाम व पता के सत्यापन के लिए नगर पुलिस से संपर्क किया। बताए गए पते पर जीप से ले जाने के दौरान उसने कूद कर भागने का प्रयास किया। इस पर जवानों ने उसे ख’देड़कर पक’ड़ लिया। इस संबंध में प्रेमलता देवी ने शि’कायत दर्ज कराई है। 

 बताया कि रात को वे लोग घर में सो रहे थे, तभी युवक दबे पांव घर में घुस गया। सामान गि’रने की आ’वाज पर उनलोगों की नींद खुली तो वह भागने लगा। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया। पुलिस जब वहां पहुंची तो देखा कि उसके हाथ-पैर बंधे थे। आसपास के लोग उसे विक्षिप्त बता रहे थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह काफी शातिर है। बार-बार नाम व पता बदल रहा है। सूरत में रहकर वेटर का काम करने की बात बताई है। कहा कि लॉकडाउन के बाद से घर पर ही है। रात को पताही कैसे पहुंच गया। इसका उसे पता नहीं है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा ने कहा कि आ’रोपित का सत्यापन होने के बाद आगे की का’र्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.