Breaking News

अब IRCTC से बस टिकट बुक करना हुआ और भी आसान, 100,000 रूट्स पर करें बुकिंग

नई दिल्ली: Indian Railways: अब से आपको बस का टिकट बुक करने के लिए बिल्कुल भी परेशान नहीं होना पड़ेगा. ऑनलाइन ई-टिकटिंग प्लेटफॉर्म AbhiBus Services ने IRCTC के साथ साझेदारी की है. अब आप आसानी से बस का टिकट बुक कर सकते हैं. AbhiBus Services 3000 प्राइवेट बस ऑपरेटरों को एग्रीगेट सॉल्यूशन प्रदान करता है. इस पार्टनरशिप के बाद आप आईआरसीटीसी पर करीब एक लाख बस रूटस पर टिकट बुक कर सकते हैं.

अपने हिसाब से सलेक्ट करें सीट

आपको बता दें इसमें ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार एसी, नॉनएसी और स्लीपर बस का चुनाव कर सकते हैं. इस समय Abhibus के साथ लगभग 4.5 करोड़ से भी ज्यादा ग्राहक जुड़े हुए हैं. यह सबसे पुरानी बस टिकट सर्विसिंग की कंपनी है.

ऐप और वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं बुकिंग

देशभर में आईआरसीटीसी (IRCTC) के जरिए हर दिन करीब 9 लाख से ज्यादा ट्रेन टिकट की बुकिंग की जाती है. बस टिकट की बुकिंग आप Abhibus.com और मोबाइल ऐप के जरिए कर सकते हैं.

आपको बता दें कोरोना वायरस की वजह से ट्रेनों का लिमिटेड संचालन हो रहा था, जिसकी वजह से बसों की डिमांड में लगभग 200 फीसदी का इजाफा हुआ है. लॉकडाउन के बाद जब नियमों में ढील मिली तो बसों की मांग काफी बढ़ गई, जिसके बाद कंपनी ने 150 के करीब प्राइवेट और 3 सरकारी ऑपरेटरों के साथ मिलकर काम किया और यात्रियों की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराईं.

हर दिन 30 हजार टिकट की होती है बुकिंग
Abhibus सर्विस के जरिए हर दिन लगभग करीब 30 हजार से ज्यादा टिकटों की बुकिंग होती है. कंपनी वर्तमान में APSRTC, TSRTC, KeralaRTC, PRTC (पुडुचेरी), OSRTC, KTC (गोवा), MSRTC, GSRTC, UPSRTC, BSRTC, HRTC (हिमाचल), RSRTC, हरियाणा रोडवेज, WBTC सहित विभिन्न राज्य परिवहन निगमों के साथ साझेदारी की हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.