BIHARBreaking NewsSIWAN

सीवान / महाराजगंज नगर पंचायत के किसानों को कृषि इनपुट का लाभ दिलाने के लिए विधानसभा में गरजे विधायक”

सीवान /ब्यूरो रिपोर्ट

अनीश कुमार

सीवान /महाराजगंज को जिस तरह के जुझारू नेता की जरुरत थी वो मिल चुका है।
आज बिहार विधानसभा में महाराजगंज के विधायक श्री विजयशंकर दुबे ने महाराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र के किसानों को ‘कृषि इनपुट अनुदान’ का लाभ सरकार द्वारा नहीं दिए जाने को लेकर जोरदार आवाज उठाई है। विधायक जी ने इस मामले में तारांकित प्रश्न पूछा था जिस पर माननीय कृषि मंत्री जी ने सतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया।
इसके बाद अपनी बात रखने के लिए विधायक जी ने जब कोशिश की तो विधानसभा अध्यक्ष ने ध्यान नहीं दिया।
इसके बाद विधायक जी सदन के वेल में आ गए और अपनी बात रखने लगे। कुछ सदस्यों ने जब वेल में खड़े होने को लेकर टिपण्णी की तो विधायक जी ने बहुत जोरदार तरीके से यह बात कही कि- “जिस क्षेत्र के लोगों ने मुझे अपना आशीर्वाद देकर यहाँ भेजा है उनके लिए मैं किसी भी हद को पार कर जाउँगा।”

इसी क्रम में सिवान के विधायक श्री अवधबिहारी चौधरी ने भी श्री विजयशंकर दुबे जी का समर्थन किया। अन्य सदस्यों ने भी समर्थन में आवाज उठाना शुरू कर दिया।
उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के कहने पर कृषि मंत्री को जवाब देना पड़ा। अपने जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि- ” सरकार का काम सिर्फ उत्तर देना नहीं है बल्कि प्रश्नकर्ता माननीय सदस्य को संतुष्ट करना भी होता है।”

उसके बाद कृषि मंत्री ने सदन की समिति से जाँच कराने का भी प्रस्ताव रखा। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने बात को घुमाने की कोशिश की। इस बात पर नेता प्रतिपक्ष ने भी सदन की समिति बनाकर जाँच करवाने के कृषि मंत्री के प्रस्ताव को अध्यक्ष महोदय से स्वीकार करने का अनुरोध किया।
अंततः, विधानसभा अध्यक्ष ने अपना निर्णय सुनाया कि पहले मंत्रीजी अपने स्तर से वरीय पदाधिकारी से जाँच करा लें और उसके बाद भी अगर जाँच रिपोर्ट असत्य पाया गया तो सदन की समिति इस मामले को देखेगी।

इस पूरे प्रकरण में विधायक जी ने जिस जोरदार तरीके से आवाज उठाई है और अपने तर्कों से माननीय कृषि मंत्री को निरुत्तर कर मामले की जाँच करवाने के लिए विवश किया है उसकी तारीफ सदन में कई सदस्यों ने की।

इस मामले में यही तो मुद्दा था कि महाराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में फसलों के नुकसान के बावजूद उसकी सही-सही रिपोर्ट क्यों नहीं जाती है। आखिर यहाँ के किसानों को कई वर्षों से लगातार कृषि इनपुट अनुदान से वंचित क्यों रखा जा रहा है।
ज्ञात हो कि कुछ महीने पहले महाराजगंज नगर क्षेत्र के किसानों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को इस सबंध में एक आवेदन दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी अनुशंसा जिला कृषि पदाधिकारी को भेजी थी। लेकिन जिला कृषि पदाधिकारी ने इस सबंध में कोई कार्रवाई नहीं की।

इस प्रसंग में विधायक श्री विजय शंकर दुबे ने बताया कि- “अब इस मामले में एक उच्चस्तरीय जाँच शीघ्र ही होगी। जब तक नगर पंचायत क्षेत्र के किसानों को कृषि इनपुट अनुदान का लाभ नहीं मिल जायेगा तब तक मेरा प्रयास जारी रहेगा।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.