BIHARBreaking NewsSTATE

जब सदन में बीजेपी MLA श्रेयसी सिंह के सवाल पर मच गया हंगा’मा, पूरा विपक्ष आ गया साथ

पटना. बिहार विधानसभा में ऐसा बहुत कम होता है जब सत्ताधारी दल के किसी सवाल के समर्थन में पूरा विपक्ष खड़ा हो जाए, लेकिन गुरुवार को जब भाजपा की तेज तर्रार MLA श्रेयसी सिंह ने कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह से सवाल पूछा कि जमुई में किसानों का सही भुगतान नहीं हो पा रहा है तो सदन में हंगामा मच गया. पूरा विपक्ष श्रेयसी सिंह के साथ खड़ा हो गया. मंत्री ने कहा कि पूरा मामला बताएं तो श्रेयसी सिंह ने सवालों की पूरी फेहरिस्त रख दी उनके सामने रख दी.

उन्होंने आगे कहा, “कृषि मंत्री, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि जमुई जिला में किसानों से जो धान की खरीद की जा रही है, उसमें पक्की रसीद नहीं दी जा रही है. किसानों को भुगतान प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है. अगर हां तो सरकार धान खरीद में पक्की रसीद कब तक देने की

व्यवस्था सुनिश्चित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?”
श्रेयसी सिंह के सवाल पर कृषि मंत्री ने जवाब दिया लेकिन जब जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो वह बार-बार सवाल उठाने लगीं. मंत्री जवाब देने के लिए उठते, जवाब भी देते लेकिन भाजपा MLA संतुष्ट नहीं हुईं. इस पूरे मामले पर कृषि मंत्री के लिए तब परेशानी बढ़ गई. जब विपक्षी सदस्य भी इस मामले को लेकर श्रेयसी सिंह के साथ खड़ी हो गए तो कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई. मंत्री को जवाब देने में फंसता देख विधानसभा अध्यक्ष ने मामला संभालने की कोशिश की.

विधानसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, “मंत्री जी, आप पूरे मामले की जांच करवा लें.” कृषि मंत्री ने कहा कि मुझे किसी खास जिले की जानकारी होगी तो मैं करवा लूंगा. तब फिर से श्रेयसी सिंह फिर से उठ खड़ी हुई और कहा, “सर, पूरा मामला जमुई का है.”


तब विधानसभा अध्यक्ष ने भी कहा है कि श्रेयसी ने जमुई का मामला उठाया है. इसे दिखा लिया जाए. जो सवाल वह उठा रही हैं. वह किसी एक जिला का हाल नहीं है बल्कि पूरे बिहार का हाल है. इसी तरीके से धान खरीदने गड़बड़ियां हुई हैं. किसानों को पैसे देने में कई तरीके की गलती की गई है. इस पर मंत्री ने
मामले को दिखाने का और जांच का भरोसा दे अपनी जान छुड़ाई. श्रेयसी के बहाने विरोधियों को सरकार को घेरने का मौका जरूर मिल गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.