Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

रियल हीरो हैं सोनू सूद, उन्हें ही नहीं मिला पद्म सम्मान तो फिर अवॉर्ड्स का क्या फायदा: शत्रुघ्न सिन्हा

गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म अवॉर्ड से सम्मानित न करने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि सोनू सूद रियल हीरो हैं और उन्हें सम्मान न देकर सरकार ने गलत किया है। सिन्हा ने SpotboyE से बातचीत में कहा, ‘बताइए आप सोनू सूद  का सम्मान नहीं किया। इससे अपमानजनक क्या हो सकता है? लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने जिस तरह से प्रवासी मजदूरों के लिए काम किया था, वैसा उदाहरण देखने को नहीं मिलता। यदि सोनू सूद उनके काम को पहचान और सम्मान नहीं देती है तो फिर राष्ट्रीय पुरस्कारों का कोई महत्व नहीं रह जाता।’ 

उन्होंने कहा कि इसी तरह से एक्टर दिलीप कुमार को भी कोई राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं दिया गया। यह शर्मनाक है। सोनू सूद की जमकर तारीफ करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘हमारे फिल्मी हीरो तो स्क्रीन के ही हीरो हैं। ऑफ स्क्रीन तो वह मूकदर्शक ही हैं, जो पीड़ितों को सड़क किनारे मरते देखते रहते हैं। तमाशा देखने वाले हैं ये लोग। मैं तो यह कहूंगा कि सोनू सिर्फ हीरो नहीं हैं बल्कि सुपर हीरो हैं।’ लंबे समय तक बीजेपी के सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा 2019 में पार्टी छोड़ गए थे और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने दिग्गज सितारों की किसान आंदोलन पर चुप्पी को लेकर निशाना साधा था। सलमान खान के रिएक्शन के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था, ‘ये लोग राग दरबारी हैं।’ अभिनेता ने आगे कहा, ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तो है लेकिन भय, दबाव, जोर, घबराहट की वजह से लोग बयान देते हैं। अगर ये लोग पहले बोलते तो अच्छा होता। ये राग दरबारी या राग सरकारी लोग हैं। उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि कल दूसरी सरकार भी आ सकती है।’

यही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने विदेशी कलाकारों के किसानों के मुद्दे पर बोलने की सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर कोई सिर्फ ट्वीट कर समर्थन करता है तो इसमें विवाद क्यों है। रिहाना ने तो यही कहा है कि इस मुद्दे की चर्चा क्यों नहीं हो रही। 70 दिनों से किसान कड़ाके की ठंड में आंदोलन कर रहा है तो इसमें संप्रभुता की बात कहां से आती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.