BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार : सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज सिंह बबलू भी मंत्री की कतार में!

पटना. बिहार मंत्रिमंडल विस्तार (Bihar Cabinet Expansion) का विस्तार मंगलवार को होगा. यह समारोह 12 से 1 बजे के बीच पटना में राजभवन (Raj Bhavan) के राजेन्द्र मंडप (Rajendra Mandap) में होगा. बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी के बीच बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) लगातार सब कुछ ठीक होने और जल्द ही सरकार के विस्तार की बात कह रहे थे. जबकि विपक्षी दल इसे लेकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और भाजपा पर हमलावर थे.

इस बीच खबर आ रही है कि नीरज सिंह बबलू (Neeraj Singh Bablu) को भी डिप्टी सीएम (Deputy CM) तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) के आवास पर बुलाया गया है. नीरज सिंह बबलू छातापुर से बीजेपी के विधायक हैं. बताया जा रहा है कि वे तारकिशोर प्रसाद के आवास पर मिलने के लिए पहुंच चुके हैं. कयास लगाया जा रहा है कि कल होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार में इन्हें भी मंत्री पद सौंपा जा सकता है. आपको बता दें कि नीरज सिंह बबलू बॉलिवुड एक्टर रहे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के भाई हैं. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बीते साल 14 जून को बांद्रा के अपने घर में मृत पाए गए थे.

आपको बताते चलें कि बिहार में इस वक्त एनडीए की सरकार है, जिसमें भाजपा, जेडीयू, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी शामिल है. बिहार विधानसभा के सदस्यों की संख्या 243 है, जिसमें से 15 फीसदी विधायक मंत्री बन सकते हैं. साफ है कि बिहार मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 36 सदस्य शामिल हो सकते हैं. जबकि जेडीयू नेता और शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी इस्तीफा दे चुके हैं और फिलहाल नीतीश मंत्रिमंडल में करीब 21 नए लोग शामिल हो सकते हैं. हालांकि अभी तक संभावित नए मंत्रियों के नाम एनडीए की ओर से जारी नहीं किए गए हैं. जिस भी नाम की चर्चा हो रही है, वे सूत्रों के हवाले से या अनुमान पर ही आधारित हैं.बिहार मंत्रिमंडल विस्तार (Bihar Cabinet Expansion) की खबर के साथ संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक,नीतीश कैबिनेट में भाजपा कोटे से 9 और जेडीयू के कोटे से आठ मंत्री बन सकते हैं. इनमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य बनने जा रहे सैयद शाहनवाज हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) का नाम सबसे ऊपर है. इनका भाजपा कोटे से मंत्री बनना तय माना जा रहा है और कोई अहम विभाग मिलने की भी चर्चा है. वह मंगलवार को सुबह दिल्‍ली से पटना पहुंचेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.