BIHARBreaking NewsSTATE

बीजेपी ने जेडीयू को दिया जवाब, कहा- NDA का हिस्सा है लोजपा, चिराग पासवान को गठबंधन की बैठक में शामिल होने का न्योता

लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर जेडीयू के दावों का जवाब भारतीय जनता पार्टी ने दे दिया है. भाजपा ने साफ कर दिया है कि चिराग पासवान और उनकी पार्टी एनडीए में शामिल हैं. चिराग पासवान को संसद के बजट सत्र से पहले आयोजित एनडीए की बैठक में शामिल होने का न्योता भी दिया गया है. हालांकि त’बीयत ख’राब होने के कारण चिराग पासवान बैठक में शामिल नहीं होंगे.

जेडीयू के दावों को बीजेपी का जवाब
दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा से चोट खायी जेडीयू ने बार-बार ये कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी अब एनडीए का हिस्सा नहीं है. पिछले महीने भी जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान मीडिया से बात करते हुए पार्टी के प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने कहा था कि लोक जनशक्ति पार्टी अब एनडीए से बाहर हो चुकी है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह भी ऐसा दावा कर चुके हैं.

चिराग को एनडीए की बैठक का न्योता
लेकिन बीजेपी ने जेडीयू के दावों की हवा निकाल दी है. संसद के बजट सत्र से पहले एनडीए के घटक दलों की बैठक बुलायी गयी है. संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद पटेल ने एनडीए के तमाम घटक दलों के नेताओं को न्योता भेजकर बैठक में शामिल होने को कहा है. प्रल्हाद जोशी ने चिराग पासवान को भी पत्र भेजकर 30 जनवरी की दोपहर साढे तीन बजे से होने वाली बैठक में शिरकत करने को कहा है. जाहिर है बीजेपी ने ये साफ कर दिया है कि लोकजनशक्ति पार्टी एनडीए का हिस्सा है.

चिराग की त’बीयत खऱाब
हालांकि चिराग पासवान बैठक में शामिल नहीं होंगे. चिराग पासवान की तबीयत पिछले दो दिनों से खराब है. उनका कोविड टेस्ट भी कराया गया है. पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत खराब है. डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट करने को कहा है. त’बीयत ख’राब होने के कारण चिराग पासवान एनडीए की बैठक के साथ साथ ऑल पार्टी मीटिंग में भी शामिल नहीं हो पायेंगे. लोजपा की ओर से ये जानकारी दी गयी है. 

अब क्या करेगा जेडीयू
सवाल ये है कि जब बीजेपी ने साफ कर दिया है कि लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए का हिस्सा है तब जेडीयू का क्या स्टैंड होगा. नीतीश कुमार और उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी बुरी हालत के लिए एलजेपी को जिम्मेवार करार दे चुकी है. जेडीयू ने बीजेपी पर लगातार ये दबाव भी बनाया कि लोजपा को एनडीए से बाहर कर दिया जाये. लेकिन बीजेपी ने जेडीयू की बात नहीं मानी. चर्चा ये भी है कि नरेंद्र मोदी कैबिनेट के अगले विस्तार में चिराग पासवान को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है. ऐसे में जेडीयू का स्टैंड क्या होगा ये देखने की बात होगी. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.