राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की आज पुण्यतिथि है. इस मौके पर राजधानी दिल्ली स्थित गांधी स्मृति (Gandhi Smriti) में श्रद्धांजलि सभा (Prayer Meet) का आयोजन किया गया है. शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी शिरकत की है. उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा पीएम की अध्यक्षता में आज सर्वदलीय बैठक का भी आयोजन हुआ था, जिसमें उन्होंने किसान मुद्दे पर बातचीत की.
महात्मा गांधी की याद में आयोजित की गई इस सभा में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू में मौजूद थे. शनिवार को पीएम ने राजघाट पहुंचकर गांधी को फूल अर्पित किए थे. उन्होंने ट्वीट के जरिए भी महात्मा को याद किया था. उन्होंने लिखा था ‘महान बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं.’
साथ ही उन्होंने लिखा ‘शहीदी दिवस पर उन पुरुषों और महिलाओं के साहसिक बलिदान को याद करें, जिन्होंने भारत की आजादी और हर भारतीय की भलाई के लिए खुद को समर्पित किया.’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गांधी को याद किया था। खास बात है कि दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद सरकार पर प्रशासन दोनों अलर्ट मोड में हैं. शाह ने दिल्ली पुलिस को उपद्रव में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी महात्मा को ट्वीट के जरिए श्रद्धांजलि दी थी. उन्होंने लिखा ‘अहिंसा के शस्त्र से, स्वतंत्रता के लिये संघर्ष करने वाले, बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरी श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि. स्वदेशी अपनाने का उनका विचार देश की स्वतंत्रता के लिये एक हथियार बना, और आज वही विचार आत्मनिर्भरता, और स्वावलंबन के साथ देश के विकास का मंत्र बन गया है.’






Comment here