BIHARBreaking NewsSTATE

राशन कार्ड में परिवार के छूटे सदस्‍यों का नाम जुड़वाने का मौका, ऐसे करें आवेदन

PATNA : राशन कार्ड में अगर आपके भी किसी परिवार का नाम छूट गया है तो आपके पास उनका नाम जुड़वाने का एक मौका है. लेकिन इसके लिए आपको सावधानी से आवेदन करना पड़ेगा. 

जन वितरण प्रणाली के राशन कार्ड में घर के छूटे सदस्यों का नाम जुड़वाने के लिए  प्रपत्र ख को सावधानी से भरना होगा और उसे अपने क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर जमा करना होगा. इसके बाद जांच के आधार पर नया नाम जोड़ कर बढ़ी हुई यूनिट वाला नया राशन कार्ड आपको दोबारा जारी कर दिया जाएगा. 

इस बारे में एसडीओ ने बताया कि नगर निगम के पटना सिटी एवं अजीमाबाद अंचल क्षेत्र के लाभार्थी और पटना सदर अन्तर्गत छह पंचायत के लाभार्थी प्रपत्र ‘ख’ भरकर गांधी मैदान स्थित पटना सदर कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर जमा करेंगे. इसी तहर से  फतुहा, खुशरूपुर, दनियावां ब्लॉक के लाभार्थी प्रपत्र ख भर कर अपने क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर जमा करेंगे. इसके बाद उन्हें दोबारा राशन कार्ड दे दिया जाएगा. 

इसके साथ ही एसडीओ ने बाताय  कि पहले बने राशन कार्ड का विवरण जांच उपरांत कंप्यूटर में दर्ज हैं, इसीलिए इसकी दोबारा जांच नहीं होगी. प्रपत्र ख के साथ परिवार के जिन सदस्यों का नाम जोड़ना है, उनके आधार कार्ड की छाया प्रति देनी होगी. पुराना राशन कार्ड भी आवेदन के साथ लगाना होगा. इसे रद्द कर नया राशन कार्ड जारी किया जाएगा जिसमें परिवार के अन्य छूटे सदस्यों का नाम भी दर्ज होगा . 

Comments (1)

  1. Have any link for online plz send

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.