BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : गायघाट में बोलें ‘कर्पूरी ठाकुर गरीबों के थे मसीहा, – RJD विधायक निरंजन राय

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट।प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. वहीं उनके तेल चित्र पर राजद विधायक निरंजन राय ने उनकी प्रतिमा पर उन्हे माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. कर्पूरी ठाकुर के माल्यार्पण करने के बाद राजद विधायक ने सरकार से मांग किया कि जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाए।सभी ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व के बारे में प्रकाश डाला. वहीं कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राजद ने सरकार से मांग किया कि जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाए।

लोकप्रियता के कारण उन्हें कहा जाता है जननायक, जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री रहे. उन्होंने सारा जीवन शोषित, पीड़ित एवं वंचित को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे. समाज में समरसता कायम करने के लिए उनका योगदान अविश्वसनीय रहा है. उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता था।कार्यक्रमकी अध्यक्ष प्रखंड राजद के अध्यक्ष सुनिल कुमार राय ने की। उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के समय जननायक ने 26 महीने काटे थे जेल।गौरतलब है कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म समस्तीपुर के पितौझिया गांव के एक नाई परिवार में हुआ था. जिसे वर्तमान में कर्पूरीग्राम के नाम से जाना जाता है. कर्पूरी ठाकुर ने भारत छोड़ो आंदोलन के समय 26 महीने जेल में बिताए थे. वहीं जननायक हमेशा गरीबों, मुजलिमों के लिए लड़े. सबसे पहले 1977 में पिछड़ों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने का काम किया. उन्होंने शिक्षा को आम लोगों तक पहुंचा कर समाज में बदलाव लाने का काम किया था. साथ ही दबे कुचले समाज को सत्ता में हिस्सेदारी देने का भी काम किया।इस दौरान जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र यादव, अशोक कुमार यादव, हीरा राय, अजय कुमार सिंह, लालबाबु यादव, रामानंद राय ,मो चांद , रेहान सेख, पाचू महासेठ, फूल बाबू राय, पन्नि लाल राय , अरविंद राय, विशनु सहनी, नवीन कुमार, अजय कुमार गुप्ता, अरुण ठाकुर ने सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.