दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) 72 वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ‘हमारे राष्ट्रीय त्योहारों को, सभी देशवासी, राष्ट्र-प्रेम की भावना के साथ मनाते हैं. गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व भी, हम पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए, अपने राष्ट्रीय ध्वज तथा संविधान के प्रति सम्मान व आस्था व्यक्त करते हैं.’
पिछली बार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संबोधन में, कोविंद ने संवैधानिक आदर्शों और महात्मा गांधी की शिक्षाओं का आह्वान किया था. राष्ट्रपति ने कहा था “हमारे संविधान ने हमें एक स्वतंत्र लोकतांत्रिक राष्ट्र के नागरिक के रूप में अधिकार दिए, लेकिन हमें यह भी जिम्मेदारी दी कि हम हमेशा अपने लोकतंत्र के केंद्रीय सिद्धांतों – न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का पालन करें. इन संवैधानिक आदर्शों का पालन करना हमारे लिए आसान हो जाता है, अगर हम अपने राष्ट्रपिता के जीवन और मूल्यों को ध्यान में रखते हैं.






Leave a Reply